शनिदेव के इस मंदिर में नहीं जाते राजनेता और अफसर, वजह कुछ खास है

शनिदेव के इस मंदिर में नहीं जाते राजनेता और अफसर, वजह कुछ खास है

यह मंदिर काफी मशहूर है। इंटरनेट पर इसकी कई तस्वीरें उपलब्ध हैं। आखिर क्या वजह है कि इस मंदिर में अधिकारियों एवं राजनेताओं का प्रवेश वर्जित है? इस प्रश्न का उत्तर इसके नियमों में छुपा है।

कानपुर। प्राय: लोग देवों में शनिदेव से सबसे ज्यादा डरते हैं। इसकी वजह है उनका स्वभाव। शनिदेव को न्यायदाता कहा जाता है, इसलिए वे प्राणी को उसके अच्छे-बुरे कर्मों का समय-समय पर परिणाम देते रहते हैं। हमारे देश में शनिदेव के हजारों मंदिर हैं जहां श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं। उनमें से एक मंदिर अपनी विशेष परंपरा के लिए जाना जाता है। यहां आम नागरिक तो बेहिचक दर्शन-पूजन के लिए आ सकते हैं, परंतु राजनेताओं और अफसरों के प्रवेश की मनाही है।

इस वजह से यह मंदिर काफी मशहूर है। इंटरनेट पर इसकी कई तस्वीरें उपलब्ध हैं। आखिर क्या वजह है कि इस मंदिर में अधिकारियों एवं राजनेताओं का प्रवेश वर्जित है? इस प्रश्न का उत्तर इसके नियमों में छुपा है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित यह मंदिर काफी चमत्कारी माना जाता है। इसका नाम ‘भ्रष्ट तंत्र विनाशक शनि मंदिर’ है।

इस मंदिर में शनिदेव की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। वहां ब्रह्माजी भी विराजमान हैं। पास ही हनुमानजी की प्रतिमा है। मंदिर में कुछ राजनेताओं, अधिकारियों के चित्र लगाए गए हैं। शनिदेव की उन पर दृष्टि है। इसके पीछे यह कारण बताया जा रहा है कि शनिदेव इन पर लगातार नज़र रखे हुए हैं, ताकि ये लोग भ्रष्टाचार न करें और करें तो दंड पाएं।

Bhrasht Tantra Vinashak Mandir

श्रद्धालु कहते हैं कि राजनीति और प्रशासन का उद्देश्य जनता की सेवा करना है। जो व्यक्ति अपने पद के जरिए जनता की सच्चे भाव से सेवा करता है, शनिदेव उसे शक्ति देंगे। यदि कोई पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार करता है तो शनिदेव उसे अवश्य दंड देंगे। हालांकि इसमें थोड़ा समय लग सकता है, परंतु ऐसा मनुष्य किसी न किसी रूप में दंड अवश्य पाता है।

माना जाता है कि इस मंदिर की इन्हीं विशेषताओं के कारण नेता और अफसर यहां आने से भी डरते हैं। उन्हें डर रहता है कि कहीं उनके हाथों से कोई गलत कार्य न हो जाए और मंदिर में आने के बाद शनिदेव उनका अनिष्ट न कर दें। इस मंदिर से आम जनता का विशेष जुड़ाव है। ​शनिवार को काफी संख्या में लोग शनिदेव की पूजा और तेल का दान करने आते हैं।

जरूर पढ़िए:
– यहां चिट्ठी पढ़कर भगवान पूरी करते हैं भक्तों की मनोकामना, मंदिर में लगा घंटियों का अंबार
– इस मंदिर में ऐसा क्या है कि भगवान के दर्शन से डरते हैं लोग?
– अचानक आया काला नाग और शिवजी की मूर्ति से लिपट गया, वीडियो वायरल

Google News
Tags:

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

कुप्रचार से शुरू हुई कांग्रेस की राजनीति कुंठा से घिर चुकी है: मोदी कुप्रचार से शुरू हुई कांग्रेस की राजनीति कुंठा से घिर चुकी है: मोदी
'जो कुंठा पहले गुजरात को लेकर थी, आज देश की प्रगति को लेकर है'
शिवमोग्गा में बोले राहुल- उन्होंने 22 अरबपति बनाए, हम करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बिटकॉइन स्कैम मामले में पुलिस अधिकारियों को अग्रिम जमानत देने से इन्कार किया
अखिलेश, डिंपल, राहुल, प्रियंका 'प्राण-प्रतिष्ठा' में नहीं गए, क्योंकि वोटबैंक से डरते हैं: शाह
राजस्थान में बाल विवाह रोकने के लिए उच्च न्यायालय ने दिए ये सख्त निर्देश
दिल्ली की स्कूलों को ईमेल से धमकी भेजने के पीछे यह था मकसद! एफआईआर में इन बातों का जिक्र
प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया