किम कर्दाशियां ने कान्ये वेस्ट से तलाक की अर्जी दी

किम कर्दाशियां ने कान्ये वेस्ट से तलाक की अर्जी दी

किम कर्दाशियां ने कान्ये वेस्ट से तलाक की अर्जी दी

किम कर्दाशियां। फोटो स्रोत: इंस्टाग्राम अकाउंट।

लॉस एंजिलिस/भाषा। रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां ने शादी के लगभग सात साल बाद रैपर कान्ये वेस्ट से तलाक के लिए अर्जी दी है। ‘पीपुल’ पत्रिका के अनुसार दोनों ने सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया है।

Dakshin Bharat at Google News
कर्दाशियां ने शुक्रवार को लॉस एंजिलिस काउंटी सुपीरियर कोर्ट के स्टेनली मोस्क कोर्टहाउस में कागजात दाखिल किए।

कर्दाशियां (40) और वेस्ट (43) ने अपने चार बच्चों – बेटियां नॉर्थ (सात) और शिकागो (दो) और बेटों सेंट (पांच) और पाम (एक) की संयुक्त देखभाल का आवेदन किया है।

दोनों ने 2012 में डेटिंग शुरू की थी और दोनों का पहला बच्चा 2013 में हुआ था। उस वर्ष बाद में, वेस्ट ने सेनफ्रांसिस्कों में एक विशाल स्क्रीन पर अपने संदेश के जरिये कर्दाशियां को अनोखे ढंग से विवाह की पेशकश की।

दोनों ने 24 मई 2014 को इटली के फ्लोरेंस के एक समारोह में शादी की थी। यह वेस्ट की पहली और कर्दाशियां की तीसरी शादी थी।

रियलिटी स्टार ने उससे पहले म्यूजिक निर्माता डेमन थॉमस और पूर्व एनबीए खिलाड़ी क्रिस हम्फ्रीज से शादी की थी।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान