पोते के कपड़े पहने, तस्वीरें खिंचाईं और 84 की उम्र में बन गए फैशन सेलेब्रिटी!

पोते के कपड़े पहने, तस्वीरें खिंचाईं और 84 की उम्र में बन गए फैशन सेलेब्रिटी!

सोशल मीडिया में छाए हुए हैं ये बुजुर्ग

टोक्यो/दक्षिण भारत। जापान के एक बुजुर्ग इन दिनों सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। दुनियाभर में उनके फैशन के जबरदस्त चर्चे हो रहे हैं। करीब 84 साल के तेत्सुया कल तक एक आम ज़िंदगी जीते थे, लेकिन पोते द्वारा किए गए एक प्रयोग के बाद अब उन्हें देश-दुनिया की मॉडलिंग एजेंसियों के फोन आ रहे हैं।

दरअसल तेत्सुया के पोते नाओया कुदो शहर रहते हैं। एक दिन वे गांव आए और वहां अपने दादा को आधुनिक फैशन के कपड़े पहनने को राजी कर लिया। दादा ने पोते का मन रखने के लिए ये कपड़े पहनकर खूब तस्वीरें खिंचाईं।

तेत्सुया के पोते नाओया कुदो शहर रहते हैं.

बात यहीं तक सीमित नहीं रही। पोते ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हेंं हाथोंहाथ लिया। दादा तेत्सुया रातोंरात जापान के फैशन सेलेब्रिटी बन गए। उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। साथ ही जापान के बड़े अखबारों में उनकी ज़िंदगी के किस्से छापे जा रहे हैं।

तेत्सुया रातोंरात जापान के फैशन सेलेब्रिटी बन गए.

वहीं, सोशल मीडिया के जरिए दुनियाभर में तस्वीरें शेयर होने के बाद विदेशों में भी दादाजी मशहूर हो गए हैं। तस्वीरों में तेत्सुया अलग-अलग अंदाज में किसी अनुभवी मॉडल की तरह नजर आ रहे हैं। कई मॉडलिंग एजेंसियां उनसे संपर्क कर बतौर फैशन मॉडल करियर शुरू करने का प्रस्ताव दे चुकी हैं। यूजर्स के बीच यह भी चर्चा का विषय बना हुआ कि दादाजी 84 की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में उतरेंगे या नहीं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

कुप्रचार से शुरू हुई कांग्रेस की राजनीति कुंठा से घिर चुकी है: मोदी कुप्रचार से शुरू हुई कांग्रेस की राजनीति कुंठा से घिर चुकी है: मोदी
'जो कुंठा पहले गुजरात को लेकर थी, आज देश की प्रगति को लेकर है'
शिवमोग्गा में बोले राहुल- उन्होंने 22 अरबपति बनाए, हम करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बिटकॉइन स्कैम मामले में पुलिस अधिकारियों को अग्रिम जमानत देने से इन्कार किया
अखिलेश, डिंपल, राहुल, प्रियंका 'प्राण-प्रतिष्ठा' में नहीं गए, क्योंकि वोटबैंक से डरते हैं: शाह
राजस्थान में बाल विवाह रोकने के लिए उच्च न्यायालय ने दिए ये सख्त निर्देश
दिल्ली की स्कूलों को ईमेल से धमकी भेजने के पीछे यह था मकसद! एफआईआर में इन बातों का जिक्र
प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया