साइना नेहवाल और पी. कश्यप ने कर ली शादी, ट्विटर पर लगा बधाइयों का तांता

साइना नेहवाल और पी. कश्यप ने कर ली शादी, ट्विटर पर लगा बधाइयों का तांता

saina nehwal and p kashyap wedding

नई दिल्ली। मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पी. कश्यप ने शुक्रवार को शादी कर ली। साइना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दोनों की तस्वीरें पोस्ट कर इसे अपनी ज़िंदगी का बेहतरीन मैच कहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों की शादी की तारीख 16 दिसंबर थी, लेकिन दो दिन पहले ही शादी कर उन्होंने अपने प्रशंसकों को चौंका दिया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 14 दिसंबर को रजिस्टरी और कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है। जबकि 16 दिसंबर को धार्मिक परंपराओं का पालन किया जाएगा। उसी रोज शाम 7 बजे हैदराबाद की एक होटल में रिसेप्शन होगा। साइना और पी. कश्यप करीब दस साल से रिलेशनशिप में थे।

शादियों के सीजन में देश के कई सेलेब्स विवाह के बंधन में बंध गए हैं। बॉलीवुड में दीपिका-रणवीर सिंह, प्रियंका-निक जोनस, कपिल और गिन्नी शादी कर चुके हैं। वहीं 13 दिसंबर को पहलवान विनेश फोगाट और सोमवीर ने शादी कर ली। खेलों की दुनिया के कुछ चर्चित नाम गीता फोगाट-पवन कुमार, दीपिका पल्लीकल-दिनेश कार्तिक, ईशांत शर्मा-प्रतिमा सिंह और साक्षी मलिक-सत्यव्रत कादियान पहले ही विवाह के बंधन में बंध चुके हैं। अब इसमें नया नाम साइना नेहवाल और पी. कश्यप का भी जुड़ गया है।

हैदराबाद निवासी दंपती बैडमिंटन के जानेमाने नाम हैं। दोनों के रिश्ते कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे है। हालांकि दोनों ने ही कभी इसका खंडन नहीं किया। साइना ने बताया था कि एक दशक पहले दोनों विदेश टूर पर साथ जाते थे और साथ ट्रेनिंग लेकर टूर्नामेंट मे भाग लिया था। इसके बाद उन्होंने रिश्ते को आगे बढ़ाया और अब विवाह के बंधन में बंध गए।

17 मार्च, 1990 को हरियाणा के हिसार में जन्मीं साइना का परिवार उच्च शिक्षित है। उनके पिता का तबादला हैदराबाद होने पर परिवार यहीं आकर रहने लगा। साइना की मां उषा रानी भी बैंडमिटन खिलाड़ी रही हैं। वे राज्य स्तर पर खेल चुकी हैं। बाद में बेटी ने मां के ख्वाब को आगे बढ़ाया। वहीं पी. कश्यप का ताल्लुक हैदराबाद से है। 8 सितंबर, 1986 को जन्मे कश्यप अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी में इस बार 'किस करवट बैठेगा ऊंट'? कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी में इस बार 'किस करवट बैठेगा ऊंट'?
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की अमे​ठी सीट से राहुल गांधी के बजाय...
ऐसा रहा है रायबरेली लोकसभा सीट का इतिहास, जहां से कांग्रेस ने राहुल पर लगाया दांव
उप्र: हो गई घोषणा, अमेठी नहीं, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी
सुधार की ओर बड़ा कदम
कुप्रचार से शुरू हुई कांग्रेस की राजनीति कुंठा से घिर चुकी है: मोदी
शिवमोग्गा में बोले राहुल- उन्होंने 22 अरबपति बनाए, हम करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बिटकॉइन स्कैम मामले में पुलिस अधिकारियों को अग्रिम जमानत देने से इन्कार किया