सलमान से खफा! ‘शेरा’ ने दी जान से मारने की धमकी

सलमान से खफा! ‘शेरा’ ने दी जान से मारने की धमकी

salman khan

मुंबई। मशहूर फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शख्स का नाम शेरू उर्फ शेरा बताया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसे प्रयागराज के करेली इलाके से दबोचा। बता दें कि यह शख्स सलमान का बॉडीगार्ड शेरा नहीं, बल्कि कोई और है। उसने सलमान को फोन कर धमकी दी थी।

इसके बाद एफआईआर दर्ज कराई गई। शनिवार को मुंबई क्राइम ब्रांच के तीन अधिकारी करेली पहुंचे। उन्होंने तकनीकी जानकारी हासिल कर मोबाइल फोन की लोकेशन का पता लगा लिया था। क्राइम ब्रांच ने करीब पौन घंटे तक छापेमारी के बाद शेरा को दबोच लिया। उसे पकड़कर अधिकारी मुंबई के लिए रवाना हो गए।

इस संबंध में करेली पुलिस ने बताया कि शेरा के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। उस पर अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी का आरोप है। मुंबई से आए अधिकारियों से मालूम हुआ कि शेरा को कहीं से सलमान का नंबर मिल गया था। उसने ​फोन पर सलमान को अभद्र शब्द भी बोले थे।

सलमान की ओर से एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर की लोकेशन का पता लगाया। आरोपी के प्रयागराज में छुपे होने की सूचना पर पुलिस यहां आ गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि शेरा फिल्मों में काम करना चाहता था। इसके लिए वह सलमान खान से मुलाकात का इच्छुक था। उसने सलमान के दफ्तर और घर में मिलने की कोशिश की लेकिन मुलाकात नहीं हुई। इससे वह सलमान से खफा हो गया और उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दे दी। एफआईआर सलमान के पीए ने दर्ज कराई थी। मामले में शेरा का एक साथी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी में इस बार 'किस करवट बैठेगा ऊंट'? कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी में इस बार 'किस करवट बैठेगा ऊंट'?
फोटो: संबंधित पार्टियों के फेसबुक पेजों से।
ऐसा रहा है रायबरेली लोकसभा सीट का इतिहास, जहां से कांग्रेस ने राहुल पर लगाया दांव
उप्र: हो गई घोषणा, अमेठी नहीं, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी
सुधार की ओर बड़ा कदम
कुप्रचार से शुरू हुई कांग्रेस की राजनीति कुंठा से घिर चुकी है: मोदी
शिवमोग्गा में बोले राहुल- उन्होंने 22 अरबपति बनाए, हम करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बिटकॉइन स्कैम मामले में पुलिस अधिकारियों को अग्रिम जमानत देने से इन्कार किया