नागपुर के आरएसएस मुख्यालय की रेकी मामले में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी गिरफ्तार

नागपुर के आरएसएस मुख्यालय की रेकी मामले में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी गिरफ्तार

आरोपी शेख ने नागपुर के रेशमीबाग इलाके में स्थित हेडगेवार स्मृति भवन की आंशिक तौर पर रेकी की थी


नागपुर/भाषा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नागुपर स्थित मुख्यालय डॉक्टर हेडगेवार स्मृति भवन की गत वर्ष कथित तौर पर रेकी करने के आरोप में यहां के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने जम्मू-कश्मीर से जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि आरोपी शेख ने नागपुर के रेशमीबाग इलाके में स्थित हेडगेवार स्मृति भवन की आंशिक तौर पर रेकी की थी और भवन का वीडियो पाकिस्तान स्थित अपने हैंडलर (आका) को भेजा था।

अधिकारी ने कहा कि एटीएस ने हाल ही में जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के निवासी रईस अहमद शेख (26) को हिरासत में लिया और पिछले दो दिन से उससे पूछताछ की जा रही है।

शेख ने जांचकर्ताओं को बताया कि उमर नामक का एक व्यक्ति उसका हैंडलर है। उमर के बारे में बताया जाता है कि वह पाकिस्तान के नवाबपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद का ऑपेरशनल कमांडर है।

अधिकारी ने कहा कि शेख 23 जुलाई 2021 को दिल्ली-मुंबई-नागपुर की उड़ान से यहां पहुंचा था और सीताबुल्डी क्षेत्र में एक होटल में रुका था। शेख को उसके हैंडलर ने आश्वासन दिया था कि एक नागपुर में एक स्थानीय व्यक्ति उससे संपर्क करेगा और उसकी मदद करेगा।

अधिकारी ने कहा कि नागपुर में शेख से किसी ने संपर्क नहीं किया, इसलिए उसने मुआयना और रेकी करने के काम को खुद अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को शेख गूगल मैप की सहायता से रेशमीबाग पहुंचा, जिसकी ‘लोकेशन’ उसे उसके आका ने उपलब्ध कराई थी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत
Photo: RSSOrg FB Page
आज भारत मज़बूती और आत्मविश्वास की स्थिति से व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है: पीयूष गोयल
कांग्रेस ने वर्षों शासन किया, लेकिन किसानों को वैश्विक बाजार से नहीं जोड़ा: शिवराज सिंह चौहान
आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है- कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं: प्रधानमंत्री
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: भाजपा बोली- किसानों के हितों का दृढ़तापूर्वक संरक्षण किया गया
मैं कब मुख्यमंत्री बनूंगा, यह समय बताएगा: डीके शिवकुमार
भाजपा ने मुंबई महापौर पद के लिए ऋतु तावड़े को नामित किया