जनरल बिपिन रावत सहित इन हस्तियों को पद्म सम्मान

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। कुल 128 में से 4 लोगों को पद्म विभूषण सम्मान मिला है। इसके अलावा, 17 को पद्म भूषण और 107 को पद्मश्री सम्मान दिया गया है।
इन्हें मिला पद्म विभूषणप्रभा अत्रे, राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत), जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) और कल्याण सिंह (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।
इन्हें पद्म भूषण
गुलाम नबी आज़ाद, बुद्धदेव भट्टाचार्य, देवेंद्र झाझड़िया, राशिद खान, राजीव महर्षि, सत्य नडेला, साइरस पूनावाला, स्वामी सच्चिदानंद सहित 17 लोगों को पद्म भूषण मिला है।
इन्हें पद्म श्री
सुब्बन्ना अयप्पन, एस बल्लेश भजनत्री, सावजी भाई ढोलकिया, एचआर केशवमूर्ति, अब्दुल कादर नदाकत्तिन, सिद्दलिंगैया, अमाइ महालिंगा नाइक, वीरास्वामी सेशियाह को पद्म श्री से नवाजा जाएगा।
कर्नाटक से इन्हें सम्मान
इनमें से सुब्बन्ना अयप्पन, एचआर केशवमूर्ति, अब्दुल कादर नदाकत्तिन, अमाइ महालिंगा नाइक और सिद्दलिंगैया कर्नाटक से हैं।
About The Author
Related Posts
Latest News
