प. बंगाल: सचिवालय पहुंचे सीबीआई अधिकारी, राजीव कुमार के बारे में की पूछताछ

प. बंगाल: सचिवालय पहुंचे सीबीआई अधिकारी, राजीव कुमार के बारे में की पूछताछ

आईपीएस राजीव कुमार

कोलकाता/भाषा। सारदा घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई अधिकारी सोमवार को राज्य सचिवालय पहुंचे। वहां उन्होंने इस मामले की जांच में पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के एजेंसी के समक्ष पेश नहीं होने के संबंध में मुख्य सचिव और गृह सचिव के लिए पत्र दिए।

Dakshin Bharat at Google News
सीबीआई के दो अधिकारी सुबह करीब 10.40 बजे राज्य सचिवालय पहुंचे और उन्होंने मुख्य सचिव मलय डे और गृह सचिव अल्पन बंदोपाध्याय के लिए पत्र दिए।

राज्य सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पत्रों में सीबीआई ने जानना चाहा है कि उक्त पुलिस अधिकारी कहां हैं। साथ ही यह भी जानना चाहा है कि उन्हें किस आधार पर महीनेभर लंबा अवकाश दिया गया है।

एजेंसी ने यह भी जानना चाहा है कि कुमार ड्यूटी पर कब लौटने वाले हैं। इन पत्रों के साथ कलकत्ता उच्च न्यायालय का वह आदेश भी जोड़ा गया था जो कुमार को गिरफ्तारी से दिए गए संरक्षण को वापस लेने से जुड़ा है। शुक्रवार को सीबीआई ने कुमार को ताजा नोटिस दिया जिसमें उनसे अगले ही दिन एजेंसी के सामने पेश होने को कहा गया।

कुमार वर्तमान में आपराधिक जांच विभाग में पुलिस महानिदेशक हैं। सचिवालय के सूत्रों ने कहा कि पत्रों में सीबीआई ने कुमार से कहा है कि वह सोमवार को दो बजे तक एजेंसी के अधिकारियों के समक्ष पेश हो जाएं।

अधिकारी पत्र देने रविवार को सचिवालय गए थे लेकिन अवकाश होने के कारण उनसे कामकाजी दिवस को आने को कहा गया था। उन्होंने ऐसे ही दो पत्र राज्य के डीजीपी वीरेंद्र कुमार को भी सौंपे हैं।

कुमार सीधे डीजीपी को रिपोर्ट करते हैं। उन्होंने सीबीआई के अधिकारियों को एक ई-मेल भेजी थी और उनके समक्ष पेश होने के लिए एक महीने का वक्त मांगा था। इसमें कुमार ने कहा था कि वह व्यक्तिगत कारणों से 25 सितंबर तक अवकाश पर हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत जनसंख्या-स्तर की चुनौतियों के समाधान के लिए एआई के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर केंद्रित: वैष्णव भारत जनसंख्या-स्तर की चुनौतियों के समाधान के लिए एआई के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर केंद्रित: वैष्णव
Photo: ashwinivaishnawbjp FB Page
पवित्र बंधन की मर्यादा न भूलें
भारत के युवा 'वैश्विक भलाई के लिए नवाचार' की यात्रा पर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं: प्रधानमंत्री
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भाजपा द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले को खारिज किया
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सांसदों ने तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना
एआई एक्सपो विचारों, नवाचार और उद्देश्य का शक्तिशाली संगम है: प्रधानमंत्री
अब मोहाली के स्कूलों को मिले धमकी वाले ईमेल, एक अस्पताल का भी उल्लेख