दिल्ली: पुलिसकर्मियों ने 160 किलो गांजा जब्त किया, एक किलो बताया और बाकी बेच दिया!

दिल्ली: पुलिसकर्मियों ने 160 किलो गांजा जब्त किया, एक किलो बताया और बाकी बेच दिया!

दिल्ली: पुलिसकर्मियों ने 160 किलो गांजा जब्त किया, एक किलो बताया और बाकी बेच दिया!

पुलिस का वाहन.. प्रतीकात्मक चित्र. Photo - PixaBay

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली पुलिस के चार कर्मी जिनमें दो सब-इंस्पेक्टर हैं, को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित किया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मामला ड्रग्स से जुड़ा है। आरोप है कि उक्त पुलिसकर्मियों ने ड्रग पेडलर से रिश्वत ली और उसे छोड़ दिया। साथ ही जब्त किया गया करीब 160 किलोग्राम गांजा ब्लैक मार्केट में बेच दिया।

Dakshin Bharat at Google News
ड्रग पेडलर जिसका नाम अनिल बताया गया है, से जब्त किए गए गांजे की वास्तविक मात्रा का पता लगाने को लेकर जांच की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, अनिल से यह गांजा 11 सितंबर को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के एक घर में छापे के दौरान जब्त किया गया था।

रिपोर्ट में बताया गया कि जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन के उक्त चार कर्मियों ने यह दर्शाया था कि गांजे की जब्त की गई मात्रा करीब एक किलोग्राम थी। आरोप है कि उन्होंने बाकी गांजा बेच दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि अनिल ने ओडिशा से गांजा खरीदा था, वह एक छापे के दौरान गिरफ्तार किया गया लेकिन पुलिसकर्मियों को रिश्वत देकर छुट गया। अधिकारी ने बताया कि जब मामला सामने आया तो अनिल से पूछताछ की गई। इस दौरान उसने खुलासा किया कि घटनाक्रम में पुलिसकर्मियों की भी भूमिका है।

इस संबंध में, पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) विजयंत आर्य ने कहा कि एसीपी (ऑपरेशन्स) द्वारा मामले की जांच की जा रही है। दो सब-इंस्पेक्टर और दोनों हेड कांस्टेबलों का निलंबन किया गया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download