त्योहारों के मद्देनजर विशेष ट्रेनें चलाएगा पश्चिम रेलवे, इस तारीख से कर सकेंगे बुकिंग
On
त्योहारों के मद्देनजर विशेष ट्रेनें चलाएगा पश्चिम रेलवे, इस तारीख से कर सकेंगे बुकिंग
मुंबई/भाषा। पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) ने कहा है कि दशहरा और दीपावली त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधाओं के लिए 12 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी, जो 156 फेरे लगाएंगी।
डब्ल्यूआर ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इन 12 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियों में से पांच जोड़ी ब्रांदा टर्मिनस से, दो-दो जोड़ी इंदौर और उधना से वहीं एक-एक जोड़ी ओखा, पोरबंदर और गांधीधाम स्टेशनों से चलेंगी।विज्ञप्ति के अनुसार, ‘सभी रेलगाड़ियां विशेष रेलगाड़ियों के तौर पर चलाई जाएंगी और उनका विशेष किराया होगा।’ ये रेलगाड़ियां पूरी तरह से आरक्षित होंगी और इनके लिए बुकिंग 17 से 22 अक्टूबर के बीच प्रारंभ हो जाएगी।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
15 Apr 2026 17:33:05
Photo: @BJP4India X account


