महाराष्ट्र: कांग्रेस ने बोला हमला- भाजपा को हराने साथ आए थे, काली स्याही से लिखी जाएगी घटना

महाराष्ट्र: कांग्रेस ने बोला हमला- भाजपा को हराने साथ आए थे, काली स्याही से लिखी जाएगी घटना

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और मल्लिकार्जुन खरगे

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर हमला बोला। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि यह घटना काली स्याही से लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि न बैंड, न बाजा, न बारात और मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने शपथ ले ली।

Dakshin Bharat at Google News
अहमद पटेल ने कहा कि बिना किसी जांच के शपथ दिलाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर बरसते हुए कहा कि बेशर्मी की सारी सीमाएं पार की गईं।

अहमद पटेल ने कहा कि राकांपा के कुछ लोगों ने ही सूची, जिस वजह से उक्त घटना सामने आई। उन्होंने एकजुटता को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा को शिकस्त देने के लिए तीनों दल साथ आए थे। उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक और कानूनी दोनों मोर्चों पर लड़ेंगे।

अहमद पटेल ने दावा किया कि हम तीनों (कांग्रेस, राकांपा, शिवसेना) आज भी एकजुट हैं। उन्होंने कांग्रेस की ओर से देरी के कयासों को खारिज किया और कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक साथ हैं, हमारी ओर से कोई देरी नहीं हुई।

बता दें कि महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार सुबह उस समय भूचाल आ गया जब देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, राकांपा के अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स चुटकी ले रहे हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत
Photo: RSSOrg FB Page
आज भारत मज़बूती और आत्मविश्वास की स्थिति से व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है: पीयूष गोयल
कांग्रेस ने वर्षों शासन किया, लेकिन किसानों को वैश्विक बाजार से नहीं जोड़ा: शिवराज सिंह चौहान
आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है- कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं: प्रधानमंत्री
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: भाजपा बोली- किसानों के हितों का दृढ़तापूर्वक संरक्षण किया गया
मैं कब मुख्यमंत्री बनूंगा, यह समय बताएगा: डीके शिवकुमार
भाजपा ने मुंबई महापौर पद के लिए ऋतु तावड़े को नामित किया