उप्र: लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा में सीटों का बंटवारा, मुलायम खफा

उप्र: लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा में सीटों का बंटवारा, मुलायम खफा

mayawati and akhilesh yadav

लखनऊ/दक्षिण भारत। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में उत्तर प्रदेश की सीटों का बंटवारा हो गया है। गुरुवार को दोनों पार्टियों की ओर से इसकी घोषणा की गई। इसके अनुसार, बसपा को 38 सीटें दी गई हैं। वहीं, सपा के खाते में उससे एक कम यानी 37 सीटें आई हैं। दोनों पार्टियों के गठबंधन की ओर से बागपत, मथुरा और मुजफ्फरनगर सीटें छोड़ी गई हैं। माना जा रहा है कि ये रालोद को दी जाएंगी। लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा गठबंधन का ऐलान पहले ही कर चुकी हैं। इसके बाद सीट बंटवारे की घोषणा बाकी थी।

Dakshin Bharat at Google News
इस बंटवारे के तहत कैराना, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, गाजियाबाद, हाथरस, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और झांसी जैसी चर्चित सीटें सपा को दी गई हैं। इसके अलावा सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, अमरोहा, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, फर्रूखाबाद, जौनपुर और गाजीपुर जैसी बहुचर्चित सीटें बसपा को दी गई हैं। लोकसभा में सर्वाधिक (80) सांसद भेजने वाले उत्तर प्रदेश की ओर सबकी निगाहें रहती हैं। गठबंधन के ऐलान के समय दोनों पार्टियों की ओर से बराबर सीटों पर लड़ने की बात कही गई थी, लेकिन अब अखिलेश ने अपने हिस्से की एक सीट छोड़ दी। माना जा रहा है कि यह रालोद को दी है। कांग्रेस के गढ़ अमेठी और रायबरेली में राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने पर सहमति हुई है।

मुलायम को नहीं भाया फॉर्मूला
सीट बंटवारे के इस फॉर्मूले से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव नाराज हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर मैं बात करता तो समझ में आता, लेकिन अब लोग कह रहे हैं कि लड़का (अखिलेश) बात करके चला गया। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सपा को उसी के लोग खत्म कर रहे हैं। मुलायम का मानना है कि उप्र में सपा का सीधा मुकाबला भाजपा से था। ऐसे में बसपा से गठबंधन और आधी से भी ज्यादा सीटें उसे देकर अखिलेश ने अपनी ही पार्टी का नुकसान कर लिया। मुलायम ने कहा कि आधी सीट होने से हमारे अपने लोग तो खत्म हो गए।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!