एएफटीसी में 106वें एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग कोर्स की पासिंग आउट परेड हुई

108 अधिकारियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ पास-आउट किया

एएफटीसी में 106वें एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग कोर्स की पासिंग आउट परेड हुई

प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ फ्लाइंग ऑफिसर चंद्रचूड़ राय को प्रदान किया गया

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग कोर्स (106वें) की पासिंग आउट परेड शनिवार को एयर फोर्स टेक्निकल कॉलेज (एएफटीसी) में हुई। इस समारोह में गणमान्य अतिथि, अधिकारी, वायु योद्धा, अभिभावक और पूर्व सैनिक मौजूद थे।

Dakshin Bharat at Google News
कॉलेज से कुल 108 अधिकारियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ पास-आउट किया, जिनमें मित्र देशों के नौ अधिकारी भी शामिल थे। एयर मुख्यालय के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस एयर मार्शल संजीव घुराटिया मुख्य अतिथि थे। उनका स्वागत कॉलेज के कमांडेंट एयर कमोडोर के गिरि ने किया।

परेड के दौरान शानदार फ्लाईपास्ट और मनमोहक स्काई डाइविंग प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। एयर वॉरियर ड्रिल टीम ने भी आकर्षक प्रदर्शन किया। आरओ ने कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को ट्रॉफियां और पदक प्रदान किए।

प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ फ्लाइंग ऑफिसर चंद्रचूड़ राय को प्रदान किया गया। प्रोफेशनल विषयों और जनरल सर्विस ट्रेनिंग में सर्वश्रेष्ठ अधिकारी के लिए ‘प्रेसिडेंट्स प्लाक’ फ्लाइंग ऑफिसर अमर्त्य सिंह को प्रदान किया गया

इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल स्ट्रीम में मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए ‘चीफ ऑफ एयर स्टाफ मेडल’ क्रमश: फ्लाइंग ऑफिसर प्रशांत पांडेय और फ्लाइंग ऑफिसर इंगावले ऋषिकेश जगन्नाथ को प्रदान किए गए।

एयर मार्शल ने समारोह को संबोधित किया और युवा अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना के इंजीनियरिंग अधिकारी शांति के समय और युद्ध जैसी परिस्थितियों में विमानों और अन्य हथियार प्रणालियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने युवा अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने ज्ञान और कौशल को लगातार विकसित करें, ताकि तेज़ी से बदलते तकनीकी परिवेश में अग्रिम पंक्ति में नेतृत्व कर सकें, मजबूत टीमों का निर्माण करें, उच्चतम स्तर का पेशेवराना व्यवहार दिखाएं और देशसेवा में अटूट प्रतिबद्धता और बेदाग ईमानदारी बनाए रखें।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download