
क्या अशोक गहलोत को उनके घर में ही घेर पाएगी भाजपा? कर रही यह बड़ी तैयारी
क्या अशोक गहलोत को उनके घर में ही घेर पाएगी भाजपा? कर रही यह बड़ी तैयारी
जोधपुर/एजेंसी। गौरव यात्रा पर निकलीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मारवाड़ में गहलोत फैक्टर को ध्यान में रख अपनी रणनीति तय कर रही हैं। वे कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक गहलोत के गृहनगर जोधपुर जिले में दो अहम सभाएं कर मतदाताओं की नब्ज टटोलेंगी।
गहलोत की जोरदार घेराबंदी करने के लिए भाजपा ने अपनी योजना में फेरबदल किया है। अब मुख्यमंत्री अकेले जोधपुर शहर में गौरव यात्रा के तहत सभाओं को सम्बोधित नहीं करेंगी। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित कई बड़े नेताओं को जोधपुर में बुलाकर बाद में बड़ी चुनावी सभा के माध्यम से गहलोत की उनके घर में ही घेराबंदी करने की कोशिश की जाएगी।
दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत की मारवाड़ की राजनीति पर बहुत मजबूत पकड़ मानी जाती है। मारवाड़ के गांधी के नाम से ख्यात गहलोत के मजबूत राजनीतिक कद को चुनौती देने वाला एक भी क्षेत्रीय नेता भाजपा के पास में नहीं है।
ऐसे में भाजपा ने गौरव यात्रा में मुख्यमंत्री की जोधपुर में प्रस्तावित सभाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पार्टी की तरफ से हालांकि इसका कोई ठोस कारण नहीं बताया गया है।
ये भी पढ़िए:
– छलका मुलायम का दर्द- ‘अब हमारा कोई सम्मान नहीं करता, शायद मरने के बाद ही करें’
– बिहार की बेटी ने बनाई अनोखी मशीन, शराब पीकर चलाई गाड़ी तो हो जाएगी बंद
– मुस्लिम महिला ने मोदी-योगी की पेंटिंग बनाई तो आगबबूला हुआ पति, घर से निकाला
– क्या फेसबुक बढ़ा रहा है आपके जीवन में तनाव? यह निष्कर्ष हैरान कर देगा
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List