पंजाब: पटियाला में रेलवे ट्रैक के पास हुआ धमाका

एक शव भी क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया है

पंजाब: पटियाला में रेलवे ट्रैक के पास हुआ धमाका

Photo: S.W.Railways FB Page

चंडीगढ़/दक्षिण भारत। पंजाब के पटियाला में एक रेलवे ट्रैक के पास धमाका हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी है। 

Dakshin Bharat at Google News
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शंभू-अंबाला रेल ट्रैक के पास, जहां यह घटना हुई थी, एक अज्ञात शव भी बरामद किया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इसका सोमवार देर रात हुए धमाके से कोई संबंध है या नहीं।

पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने बताया कि धमाके से ट्रैक को भी कुछ नुकसान पहुंचा है।

यह घटना रात करीब 10 बजे मालगाड़ियों के लिए बनी रेल पटरी के पास हुई। धमाके की सूचना मिलते ही, पुलिस उप महानिरीक्षक और पटियाला एसएसपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

सरकारी रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

पटियाला के एसएसपी ने फ़ोन पर बताया, 'एक कम तीव्रता वाला धमाका हुआ है।' उन्होंने कहा कि एक अज्ञात शव भी क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या धमाके में मरने वाले व्यक्ति की हत्या की गई थी, एसएसपी ने कहा, 'मामले की जांच चल रही है।'

नमूने इकट्ठा करने के लिए घटनास्थल पर फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम को बुलाया गया है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download