पाक में फिर सक्रिय हुए 'अज्ञात हमलावर', हाफिज सईद का करीबी आतंकवादी ढेर

आतंकवादियों में डर का माहौल

पाक में फिर सक्रिय हुए 'अज्ञात हमलावर', हाफिज सईद का करीबी आतंकवादी ढेर

Photo: ISPR

लाहौर/दक्षिण भारत। लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक प्रमुख सदस्य और मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद के करीबी सहयोगी शेख यूसुफ़ अफ़रीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
यह घटना रविवार को खैबर क्षेत्र के लांडी कोतल में हुई, जो पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से लगभग 250 किलोमीटर दूर है।

पुलिस के एक सूत्र ने सोमवार को को बताया कि अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने अफ़रीदी पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

किसी भी समूह ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। माना जाता है कि अफ़रीदी आतंकवादी संगठन एलईटी की क्षेत्रीय संरचना में एक अहम व्यक्ति था। उसने खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी समूह की गतिविधियों के लिए भर्ती और समन्वय में भी भूमिका निभाई थी।

सूत्र ने बताया, 'इस घटना से इलाके में भारी दहशत फैल गई और स्थानीय अधिकारियों ने उसकी हत्या के लिए ज़िम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।'

एक व्यक्ति ने बताया, 'उसे तब निशाना बनाया गया, जब कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियों की बौछार कर दी और मौके से फ़रार होने में कामयाब रहे।'

हफ़्तेभर पहले लाहौर में, एलईटी के संस्थापक आतंकवादियों में से एक आमिर हमज़ा एक हमले में गोली लगने से घायल हो गया था।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download