प. बंगाल में मौजूद घुसपैठिए बांग्लादेश जाने की तैयारी कर लें: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री ने चांदीपुर में जनसभा को संबोधित किया

प. बंगाल में मौजूद घुसपैठिए बांग्लादेश जाने की तैयारी कर लें: अमित शाह

Photo: @BJP4India X account

चांदीपुर/दक्षिण भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के चांदीपुर में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पहले चरण की आखिरी सभा है और मैं आज चांदीपुर से दीदी को कहने आया हूं- दीदी टाटा, बाय-बाय ... अब आपका समय समाप्त हो गया है।

Dakshin Bharat at Google News
अमित शाह ने ममता बनर्जी के लिए कहा कि उन्होंने बंगाल की जनता को बहुत परेशान कर लिया है। अब उनके जाने की बारी है और कमल के आने की बारी है। 

केंद्रीय गृह ने ​कहा कि आज मैं घुसपैठियों को कहकर जाता हूं कि 4 तारीख को मतगणना है और 5 तारीख को भाजपा की सरकार बनेगी। जल्दी बांग्लादेश जाने की तैयारी कर लो।

अमित शाह ने कहा कि अब बंगाल में भय से भरोसे की यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू होगी। आज मैं कहकर जाता हूं कि यहीं चांदीपुर और आसपास के क्षेत्रों में पान की खेती होती है, इसलिए पान का एक बड़ा अनुसंधान रिसर्च सेंटर भारत सरकार चांदीपुर में बनाने का काम करेगी।

अमित शाह ने कहा कि मैं आज ममता के गुंडों को भी कहकर जाता हूं कि 23 तारीख को घर से बाहर नहीं निकलना... 5 तारीख को भाजपा सरकार आने वाली है। पाताल से भी ढूंढ़ कर सलाखों के पीछे भेजेंगे।

अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने देश को नक्सलवाद से मुक्त कराया है, और आज मैं कहकर जाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी ही पूरे देश को घुसपैठियों से मुक्त कराने का काम करेगी। बंगाल की खाड़ी से लेकर हिंद महासागर तक घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं छोड़ेंगे।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट और ममता बनर्जी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ थे। हालांकि, साल 2019 में प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। जब ममता के समर्थन से कांग्रेस सत्ता में थी, तो वे आतंकवादियों को बिरयानी खिलाया करते थे।

अमित शाह ने कहा कि आतंकवादियों ने उरी में हमला किया तो सर्जिकल स्ट्राइक की गई। उन्होंने पुलवामा में हमला किया तो एयर स्ट्राइक की गई। उन्होंने पहलगाम में हमला किया तो मोदी सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के ज़रिए आतंकवादियों को उनके ही घर में घुसकर मार गिराया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download