फेमिना मिस इंडिया की प्रतिभागी केआईआईटी कैंपस पहुंचीं

हुआ भव्य स्वागत

फेमिना मिस इंडिया की प्रतिभागी केआईआईटी कैंपस पहुंचीं

डॉ. अच्युत सामंत ने सबको बधाई दी

भुवनेश्वर/दक्षिण भारत। केआईआईटी में होने वाले 61वें फेमिना मिस इंडिया कार्यक्रम के लिए क्वालीफाई कर चुकीं 30 स्टेट विजेताओं का परिसर में भव्य स्वागत हुआ। यह पहली बार है, जब पूर्वी भारत के किसी विश्वविद्यालय में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Dakshin Bharat at Google News
ओडिशा सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग से, इस कार्यक्रम का आयोजन केआईआईटी और केआईएसएस के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत के सहयोग से किया जा रहा है। कैंपस पहुंचने पर, डॉ. सामंत ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

बता दें कि फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता भारत में आयोजित होने वाली सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक है। इस कार्यक्रम की मेज़बानी के लिए विभिन्न राज्यों के बीच प्रतिस्पर्द्धा होती है।
 
इसके भव्य समापन तक, प्रतिभागी केआईआईटी और केआईएसएस में सात दिन बिताएंगी। इस अवधि में, वे कैंपस का दौरा करेंगी और विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगी। इसके अलावा, वे ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करने के लिए पुरी, कोणार्क सूर्य मंदिर और चंद्रभागा बीच जाएंगी। वे पुरी बीच और चंद्रभागा बीच पर एक हेरिटेज वॉक में भी हिस्सा लेंगी। वहीं, मुक्तेश्वर मंदिर में हेरिटेज वॉक में शामिल होंगी।

चूंकि पाना संक्रांति और ओडिया नववर्ष 14 तारीख को पड़ रहे हैं, इसलिए प्रतिभागी उस दिन पारंपरिक ओडिया रीति-रिवाजों का पालन करेंगी। वे ओडिया व्यंजनों का आनंद लेंगी और ओडिशा की मशहूर मिठाई 'छेना पोड़ा' का स्वाद चखकर एक विशेष 'छेना पोड़ा उत्सव' मनाएंगी।

समारोह में फेमिना मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल, केआईआईटी के कुलपति प्रो. सरनजीत सिंह मौजूद थे।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download