नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली

हिंदी में शपथ ली

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली

Photo: jduonline FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने अपने कक्ष में एक संक्षिप्त समारोह में उन्हें शपथ दिलाई।

Dakshin Bharat at Google News
नीतीश कुमार ने सदन के नेता एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की उपस्थिति में हिंदी में शपथ ली।

नीतीश कुमार गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे, जहां हवाईअड्डे पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा सहित पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया था। अब बिहार में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राजग द्वारा 14 अप्रैल को बिहार के नए मुख्यमंत्री का चुनाव किए जाने की संभावना है। बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे।

उन्होंने कहा, 'बिहार में राजग की सरकार होगी और वह निश्चित रूप से नीतीश कुमार द्वारा तैयार किए गए 'नीतीश मॉडल' का ही अनुसरण करेगी, जैसा कि पिछले 20 वर्षों से चलता आ रहा है।'

नीतीश ने राज्य विधान परिषद के सदस्य पद से पहले ही इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद, उन्होंने 30 मार्च को एमएलसी पद छोड़ दिया था। वे 16 मार्च को संसद के उच्च सदन के लिए चुने गए थे।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download