संघर्ष-विराम समझौते से पीछे हट सकता है ईरान?

शुक्रवार को इस्लामाबाद में होगी बातचीत

संघर्ष-विराम समझौते से पीछे हट सकता है ईरान?

Photo: @Khamenei_fa X account

तेहरान/दक्षिण भारत। ईरानी मीडियो ने कहा है कि अगर इज़राइल, लेबनान पर अपने हमले जारी रखकर संघर्ष-विराम का उल्लंघन करता रहता है, तो तेहरान अस्थायी संघर्ष-विराम समझौते से पीछे हट जाएगा। एक सूत्र ने यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
समाचार एजेंसी तस्नीम से बात करते हुए एक जानकार सूत्र ने कहा कि अगर इज़राइल, लेबनान पर अपने हमले जारी रखते हुए संघर्ष-विराम का उल्लंघन करता रहता है, तो ईरान इस समझौते को स्वीकार नहीं करेगा।

सूत्र ने बताया कि लेबनान के खिलाफ अपने सैन्य अभियानों के संबंध में इज़राइल द्वारा जारी उल्लंघनों को देखते हुए, ईरान फिलहाल संघर्ष-विराम समझौते से बाहर निकलने की संभावना पर विचार कर रहा है।

सूत्र ने इस बात पर ज़ोर दिया कि सभी मोर्चों पर, जिसमें लेबनान में इस्लामी प्रतिरोध के विरुद्ध भी शामिल है, शत्रुता की समाप्ति उस दो-सप्ताह की संघर्ष-विराम योजना का हिस्सा रही है जिसे अमेरिका ने स्वीकार किया था। हालांकि, उन्होंने कहा कि इज़राइल ने लेबनान पर हमले किए हैं, जो संघर्ष-विराम का घोर उल्लंघन है।

अधिकारी के अनुसार, ईरान के संघर्ष-विराम योजना से संभावित रूप से पीछे हटने के विकल्प पर विचार करते हुए, ईरान के सशस्त्र बल लेबनान के विरुद्ध इज़राइल द्वारा की गई आक्रामकता का जवाब देने के लिए लक्ष्यों का निर्धारण कर रहे हैं।

सूत्र ने कहा, 'अगर अमेरिका इस क्षेत्र में अपने पागल कुत्ते को काबू में नहीं रख पाता, तो ईरान इस मामले में उसको असाधारण रूप से मदद करेगा! और वह भी बलपूर्वक।'

ईरान ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक अल्टीमेटम जारी किया था, लेकिन पाकिस्तानी मध्यस्थता ने दो सप्ताह के संघर्ष-विराम के लिए समझौते को संभव बनाया। इसके तहत इस्लामाबाद में बातचीत होगी।

ईरान ने चर्चाओं के आधार के तौर पर दस-सूत्रीय योजना का प्रस्ताव रखा है, जिसमें इस क्षेत्र से अमेरिकी सेनाओं की वापसी, प्रतिबंधों को हटाना और होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर नियंत्रण स्थापित करना जैसी शर्तें शामिल हैं।
 
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने 8 अप्रैल को इस बात पर ज़ोर दिया कि इस आक्रामकता के परिणामस्वरूप ईरान को एक ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई, जिसने अमेरिका को बातचीत की शर्तों को स्वीकार करने के लिए विवश कर दिया। इन शर्तों में गैर-आक्रामकता की गारंटी की योजना और शत्रुता की समाप्ति शामिल थी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बंगाल की माटी पर घुसपैठियों का कब्जा बहुत ही खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है: प्रधानमंत्री बंगाल की माटी पर घुसपैठियों का कब्जा बहुत ही खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है: प्रधानमंत्री
बीरभूम/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित किया।...
ममता बनर्जी सिर्फ बांग्लादेशियों को बसाने की चिंता करती हैं: नितिन नवीन
तृणकां अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है: प्रधानमंत्री
असम: पहले दो घंटों में लगभग 18 प्रतिशत हुआ मतदान
संघर्ष-विराम समझौते से पीछे हट सकता है ईरान?
एकता की डोर को मजबूत करती हिंदी
गुजरात के लोगों के प्रति मेरे मन में हमेशा सर्वोच्च सम्मान रहा है और हमेशा रहेगा: खरगे