विनोद जयसवाल ने एसबीआई, बेंगलूरु मंडल के मुख्य महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया
विनोद जयसवाल ने इस बैंक में वर्ष 1991 में परिवीक्षा अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया था
By News Desk
On
उन्होंने बैंक के कई महत्त्वपूर्ण पदों पर काम किया है
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। विनोद जयसवाल ने सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक, बेंगलूरु मंडल के मुख्य महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया।
इसमें कर्नाटक में बैंक के परिचालन, 1,700 से भी ज्यादा शाखाएं / कार्यालय शामिल हैं। यह मंडल 4,50,000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा के तुलन-पत्र का प्रबंधन कर रहा है।बता दें कि विनोद जयसवाल ने इस बैंक में वर्ष 1991 में परिवीक्षा अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
उन्होंने कोलकाता मंडल में उप महाप्रबंधक (व्यवसाय एवं परिचालन), चेन्नई मंडल में महाप्रबंधक (वित्तीय समावेशन एवं सूक्ष्म बाजार), महाप्रबंधक ( नेटवर्क 1) तथा चंडीगढ़ में मुख्य महाप्रबंधक जैसे कई महत्त्वपूर्ण पदों पर काम किया है।
About The Author
Related Posts
Latest News
26 May 2026 13:52:00
Photo: @NIA_India X account


