लोकसभा चुनाव: आ गई भाजपा उम्मीदवारों की 8वीं सूची, इन चेहरों पर लगाया दांव
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को हरी झंडी दिखाई ...
By News Desk
On
फोटो: भाजपा के फेसबुक पेज से
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की।
उसने ओडिशा के जाजपुर से डॉ. रबींद्र नारायण बोहरा, कंधमाल से सुकांत कुमार पाणिग्रही और कटक से भर्तृहरि को टिकट दिया है।भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए 8वीं सूची में निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/TrHp1SEdnK
— BJP (@BJP4India) March 30, 2024
पार्टी ने इस बार गुरदासपुर से सन्नी देओल की जगह दिनेश सिंह बब्बू, अमृतसर से तरणजीत सिंह संधू, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, फरीदकोट से हंसराज हंस और पटियाला से परनीत कौर पर दांव लगाया है।
भाजपा ने पश्चिम बंगाल की झारग्राम सीट से डॉ. प्रणत टुडू और बीरभूम से पूर्व आईपीएस देबाशीष धर को मैदान में उतारा है।
About The Author
Related Posts
Latest News
16 Nov 2025 11:02:59
Photo: ISPR


