आबकारी मामला: अदालत ने केजरीवाल, सिसोदिया और के कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

इन नेताओं को अदालत से नहीं मिल रही राहत

आबकारी मामला: अदालत ने केजरीवाल, सिसोदिया और के कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

Photo: AAPkaArvind FB page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से संबंधित धन शोधन और भ्रष्टाचार के मामलों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत गुरुवार को बढ़ा दी।

Dakshin Bharat at Google News
विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच किए जा रहे धन शोधन मामले में केजरीवाल की हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ा दी। सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में उनकी न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।

न्यायाधीश ने धन शोधन मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, भारत राष्ट्र समिति की नेत्री के कविता और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत भी 31 जुलाई तक बढ़ा दी।

आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किया गया।

उच्चतम न्यायालय ने इससे पहले ईडी मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी थी। हालांकि वे अभी भी तिहाड़ जेल में बंद हैं, क्योंकि उन्होंने मामले में जमानत बांड नहीं भरा है।

वे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है