शांतनु महेश्वरी ने जीता खतरों के खिलाड़ी का खिताब

शांतनु महेश्वरी ने जीता खतरों के खिलाड़ी का खिताब

मुंबई। टेलीविजन अभिनेता एवं सिनोमैटोग्राफर शांतनु महेश्वरी खतरों के खिला़डी के आठवें सत्र के विजेता बन गए हैं। पंद्रह सप्ताह तक पेन इन स्पेन में चीतों और सांपों से ल़डने, डेयरडेविल्स स्टन्ट दिखाने और अनेक तरह के भय पर विजय पाते हुए शांतनु ने प्रसिद्ध टीवी कलाकार रवि दुबे और हिना खान को हराकर यह टाइटल अपने नाम कर लिया है। वह ३० लाख रुपए और एक कार जीतें हैं।जीतने के बाद शांतनु की ओर से जारी एक बयान के कहा गया, जब मैं छोटा था तब से मैं स्टंट्स और चुनौतीपूर्ण टास्क के प्रति मुग्ध था और हमेशा ऐसा करना चाहता था। जब मेरे सामने खतरों के खिला़डी का प्रस्ताव आया मैने बिना हिचकिचाए इसे स्वीकार कर लिया। मुझे पानी और ऊंचाईं से डर लगता था और मुझे लगा कि इस भय से बाहर आने का यह सटीक तरीका है। बयान में कहा गया, पूरी यात्रा न केवल चुनौतीपूर्ण थी बल्कि मेरे लिए बेहद मजेदार भी थी। मेरे लिए हर बार अच्छा करने का मंत्र यह था कि मैं शांत रहूं और अपनी सारी ऊर्जा केवल काम में लगाऊं। रिएलिटी शो के ग्रॉड फिनाले में गोलमाल ४ की टीम मौजूद थी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!