कर्नाटक: चार से पांच चरण में हो सकती है अनलॉक प्रक्रिया

कर्नाटक: चार से पांच चरण में हो सकती है अनलॉक प्रक्रिया

कर्नाटक: चार से पांच चरण में हो सकती है अनलॉक प्रक्रिया

प्रतीकात्मक चित्र। स्रोत: PixaBay

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक में कोरोना के काबू में आते संक्रमण के बीच राजस्व मंत्री आर अशोक ने बुधवार को संकेत दिया कि 14 जून के बाद चार से पांच चरण में अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो सकती है। संवाददाताओं से बात करते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि मृतकों की संख्या और नए मामलों की संख्या को देखते हुए और संक्रमण के चार्ट को और नीचे लाने के लक्ष्य से एक बार में लॉकडाउन में राहत नहीं दी जा सकती है।

Dakshin Bharat at Google News
राजस्व मंत्री ने बताया कि इस बारे में गृहमंत्री बासवराज बोम्मई, स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर सहित मुख्यमंत्री के साथ गहन चर्चा की गई है। लॉकडाउन में चरणबद्ध ढंग से राहत दी जाएगी। ऐसा मुमकिन है कि यह चार से पांच चरण में किया जाएगा।

बता दें कि 14 जून करीब आने के साथ ही इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि कर्नाटक में लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा या उसमें ढील दी जाएगी। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, इस संबंध में मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के साथ बैठक करेंगे और जनता को फैसले से अवगत कराएंगे।

कर्नाटक में 7 जून तक लॉकडाउन लगाया गया था, जिसका बाद में 14 जून तक विस्तार कर दिया गया। कोरोना के कारण जारी पाबंदियों का असर रहा है कि राज्य में संक्रमण के मामले काबू में आते दिख रहे हैं। हालांकि, विशेषज्ञों की सलाह है कि खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

‘आस्था, आध्यात्मिकता और सुशासन का पुनर्जागरण है काशी विश्वनाथ धाम’ ‘आस्था, आध्यात्मिकता और सुशासन का पुनर्जागरण है काशी विश्वनाथ धाम’
देवेंद्र शर्मा बनारस यात्रा पर बनारस/दक्षिण भारत। भारत के सबसे बड़े प्रदेश उत्तरप्रदेश का सबसे प्राचीन शहर ’काशी’, जिसे भगवान...
कर्नाटक सरकार की स्वागत-योग्य पहल
आईआरजीसी के मिसाइल-ड्रोन हमलों की नई लहर से इजराइल में हुए धमाके
इज़राइल पर हमला होने से पहले ही आईडीएफ ने तेहरान में मिसाइल लॉन्चर को नष्ट किया
आईडीएफ के हमले तेज, लाखों हिज़्बुल्लाह समर्थकों में भगदड़
ईरान ने अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ अपने हमलों का दायरा बढ़ाने की चेतावनी दी
गर्मियों में धूम मचाने के लिए तैयार हाई लाइफ प्रदर्शनी