प्रेमिका से मिलने के लिए कछुए ने किया 10 किमी का सफर
प्रेमिका से मिलने के लिए कछुए ने किया 10 किमी का सफर
छुआ अपनी धीमी चाल के लिए मशहूर हैं। परन्तु हालही में एक कछुआ अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए १० कि.मी चलकर उसके पास पहुंच गया। यदि हम इंसानों की बात करें तो उनके लिए यह आम सी बात हैं कि वह अपने प्यार को पाने के लिए दुनिया के किसी भी कोने तक चले गए, परन्तु इस कछुए की लव स्टोरी काफी हैंरान कर देने वाली हैं। यह घटना इंग्लैंड की हैं। यहां पर एक ६० वर्षीय कछुए ने अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए जो काम किया हैं उससे सभी लोग हैंरान हैं। इस कछुए का नाम फ्रेंडी तथा इसकी प्रेमिका का नाम ए्ट्रिरड हैं। यह कछुआ काफी समय से अपनी प्रेमिका से नहीं मिल पाया था क्योंकि वह एक चिडि़या घर में हैं। एक दिन अपनी मालकिन की गैर मौजूदगी में यह कछुआ अपनी प्रेमी से मिलने के लिए निकल प़डा। वैसे तो कछुए की गति बहुत कम होती हैं परन्तु इस कछुए ने अपनी लवर से मिलने के लिए २४ घंटे में १० कि.मी का सफर तय कर लिया। इस घटना के बारे में कछुए की मालकिन मिस स्टेंशन ने कहा हैं कि वह हमारे यहां करीब ५० वर्षों से रह रहा हैं। यहां उसके रहने के लिए एक छोटी झोप़डी भी बनी हैं। जब वह घर पर नहीं थी तो फ्रे़डी अपनी लवर से मिलने के लिए निकल गया। फ्रेडी को ढूंढने के लिए हम लोगों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। तब हम लोगों को पता लगा कि वह उसी चिडि़या घर में हैं जहां पर उसकी प्रेमिका मौजूद हैं। इस तरह अपने प्यार को पाने के लिए इस कछुए ने लंबा सफर तय किया। यह रोचक घटना वर्तमान में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं तथा बहुत से लोग इस घटना को जानकर हैंरान भी हो रहें हैं।


