उम्मीद है कि संसद संदेश देगी कि देश हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के साथ खड़ा है: मोदी

उम्मीद है कि संसद संदेश देगी कि देश हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के साथ खड़ा है: मोदी

उम्मीद है कि संसद संदेश देगी कि देश हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के साथ खड़ा है: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली/भाषा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विश्वास जताया कि संसद एक स्वर में यह संदेश देगी कि वह हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के साथ एकजुटता से खड़ी है।

Dakshin Bharat at Google News
संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले मीडिया को दिए अपने बयान में मोदी ने लद्दाख में चीन के साथ चल रहे सीमा गतिरोध के स्पष्ट संदर्भ में कहा कि भारतीय सैनिक कठिन पहाड़ी इलाकों में बहादुरी के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संसद में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी, जितनी चर्चा होगी, उतना ही अच्छा है। उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि सभी सांसद सामूहिक रूप से कई विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।’

कोविड महामारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संसद सत्र विशेष परिस्थितियों में आयोजित किया जा रहा है और सांसदों ने कोविड काल में अपनी ड्यूटी करने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए सभी उपाय अपनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वायरस का टीका मिलने तक कोई ‘ढिलाई’ नहीं बरती जा सकती है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

इन संकल्पों से बनेगा विकसित भारत इन संकल्पों से बनेगा विकसित भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विकसित कर्नाटक और विकसित भारत' के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिन नौ सामूहिक संकल्पों...
50% जनसंख्या नीति निर्धारण का ​हिस्सा बने, यह समय की मांग है: प्रधानमंत्री
हमारा देश नारी सशक्तीकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है: प्रधानमंत्री
पंजाब: आईएसआई के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
एमके स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाई, इसे 'काला कानून' बताया
उर्वरक आत्मनिर्भरता का क्रांतिकारी मॉडल
बंगाल से एक-एक घुसपैठिए को भाजपा सरकार ही बाहर निकालेगी: अमित शाह