कोरोना संकट के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक 14 अप्रैल तक बढ़ाई गई

कोरोना संकट के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक 14 अप्रैल तक बढ़ाई गई

सांकेतिक चित्र

नई दिल्ली/भाषा। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गुरुवार को घोषणा की कि सभी अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक यात्री उड़ानें 14 अप्रैल तक निलंबित रहेंगी। डीजीसीए ने 19 मार्च को घोषणा की थी कि 22 मार्च देर रात 1:30 बजे से 29 मार्च सुबह 5:30 बजे तक भारत से किसी अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक यात्री उड़ान का परिचालन नहीं होगा।

Dakshin Bharat at Google News
अब देशव्यापी लॉकडाउन के बीच इसे बढ़ा दिया गया है। डीजीसीए ने कहा, फैसला किया गया है कि सभी निर्धारित अंतराष्ट्रीय व्यावसायिक यात्री उड़ानें 14 अप्रैल, 2020 को भारतीय समयानुसार रात्रि 12 बजे तक बंद रहेंगी।

इसमें कहा गया है, ‘हालांकि अंतरराष्ट्रीय कार्गो परिचालन और डीजीसीए द्वारा विशेष रूप से स्वीकृत विमानों के परिचालन पर यह पाबंदी लागू नहीं होगी।’ सरकार ने 24 मार्च की आधी रात से घरेलू यात्री विमान सेवाओं को भी निलंबित कर दिया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

कर्नाटक सरकार की स्वागत-योग्य पहल कर्नाटक सरकार की स्वागत-योग्य पहल
कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के...
आईआरजीसी के मिसाइल-ड्रोन हमलों की नई लहर से इजराइल में हुए धमाके
इज़राइल पर हमला होने से पहले ही आईडीएफ ने तेहरान में मिसाइल लॉन्चर को नष्ट किया
आईडीएफ के हमले तेज, लाखों हिज़्बुल्लाह समर्थकों में भगदड़
ईरान ने अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ अपने हमलों का दायरा बढ़ाने की चेतावनी दी
गर्मियों में धूम मचाने के लिए तैयार हाई लाइफ प्रदर्शनी
इंजन निर्माण कर रेलवे को गति प्रदान कर रहा है ‘बनारस रेल इंजन कारखाना’