कोरोना संकट के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक 14 अप्रैल तक बढ़ाई गई
On
कोरोना संकट के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक 14 अप्रैल तक बढ़ाई गई
नई दिल्ली/भाषा। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गुरुवार को घोषणा की कि सभी अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक यात्री उड़ानें 14 अप्रैल तक निलंबित रहेंगी। डीजीसीए ने 19 मार्च को घोषणा की थी कि 22 मार्च देर रात 1:30 बजे से 29 मार्च सुबह 5:30 बजे तक भारत से किसी अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक यात्री उड़ान का परिचालन नहीं होगा।
अब देशव्यापी लॉकडाउन के बीच इसे बढ़ा दिया गया है। डीजीसीए ने कहा, फैसला किया गया है कि सभी निर्धारित अंतराष्ट्रीय व्यावसायिक यात्री उड़ानें 14 अप्रैल, 2020 को भारतीय समयानुसार रात्रि 12 बजे तक बंद रहेंगी।इसमें कहा गया है, ‘हालांकि अंतरराष्ट्रीय कार्गो परिचालन और डीजीसीए द्वारा विशेष रूप से स्वीकृत विमानों के परिचालन पर यह पाबंदी लागू नहीं होगी।’ सरकार ने 24 मार्च की आधी रात से घरेलू यात्री विमान सेवाओं को भी निलंबित कर दिया था।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
16 Feb 2026 13:13:30
Photo: jduonline FB Page


