नीतीश के नेतृत्व में लड़ा जाएगा बिहार विधानसभा चुनाव: गिरिराज
On
नीतीश के नेतृत्व में लड़ा जाएगा बिहार विधानसभा चुनाव: गिरिराज
बेगूसराय/भाषा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार का अगला विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।
भाजपा प्रमुख अमित शाह के स्पष्ट बयान दिया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले विधानसभा चुनाव में राजग का नेतृत्व करेंगे।अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान गिरिराज ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह निर्णय लिया है, हम लोग उस निर्णय के साथ हैं। स्वाभाविक है कि बिहार में राजग चुनाव लड़ेगा जिसके मुखिया नीतीश कुमार हैं।
गिरिराज ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम बराबरी की सीटों पर चुनाव लड़े थे। उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव भी इसी आधार पर लड़ा जाएगा।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
17 Mar 2026 07:11:53
बार-बार एक ही समुदाय को निशाने पर लेने के नतीजे भविष्य में शुभ फलदायक नहीं होंगे


