विधानसभा चुनाव तमिलनाडु जीतेगा: एमके स्टालिन

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ मतदान

विधानसभा चुनाव तमिलनाडु जीतेगा: एमके स्टालिन

Photo: @mkstalin Stalin

चेन्नई/दक्षिण भारत। द्रमुक अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को कहा कि तमिलनाडु यह विधानसभा चुनाव जीतेगा।

Dakshin Bharat at Google News
मुख्यमंत्री, जिन्होंने यहां एसआईईटी कॉलेज के मतदान केंद्र पर अपनी पत्नी दुर्गा स्टालिन और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि के साथ अपना वोट डाला, ने कहा, 'तमिलनाडु जीतेगा।'

ज़ाहिर है, वे अपनी उस बात का ज़िक्र कर रहे थे जिसे अक्सर दोहराते रहे हैं कि मौजूदा चुनावी जंग 'तमिलनाडु टीम और दिल्ली टीम के बीच का मुकाबला' है।

द्रमुक के सत्ता में लौटने को लेकर आश्वस्त हूं

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने विश्वास व्यक्त किया कि विधानसभा चुनावों में द्रमुक विजयी होगी।

यहां वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, द्रमुक की युवा शाखा के सचिव ने लोगों से आगे आकर मतदान करने का आग्रह किया।

इस सवाल पर कि उन्हें अपनी पार्टी के चुनाव जीतने को लेकर कितना भरोसा है, उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है।'

पलानीस्वामी ने जीत के लिए विश्वास जताया

अन्नाद्रमुक के ईके पलानीस्वामी ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी सत्ता में वापसी करेगी।

सिलुवमपलयम में अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, अन्नाद्रमुक के महासचिव ने कहा कि लोगों को बड़ी संख्या में बाहर निकलना चाहिए और आज अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य को पूरा करना चाहिए।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 234 सीटों पर मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया, जिसमें लोग मतदान केंद्रों के सामने कतारों में खड़े दिखे।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download