सियासी शिगूफों के बीच मोदी की लोकप्रियता कायम

प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने अनेक गरीब कल्याण और विकास की योजनाओं का संचालन किया

सियासी शिगूफों के बीच मोदी की लोकप्रियता कायम

मोदी ने कश्मीर में एक ध्वज, एक निशान और एक संविधान का जनसंघ के पितृ पुरुष का सपना साकार किया

.. बाल मुकुन्द ओझा ..
मो. 9414441218

Dakshin Bharat at Google News
देश की मीडिया में आजकल मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाओं और शिगूफों  का बाजार गर्म हो रहा है| प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के संघ से संबंधों, अगले साल ७५ साल पूरे होने और लोकसभा चुनावों में भाजपा को अकेले पूर्ण बहुमत हासिल नहीं करने को लेकर देश ही नहीं वैश्विक मीडिया में भी लगातार बहस छिड़ी हुई है| लोग तरह तरह के अनुमान लगा रहे है| अफवाहों ने भी जोर पकड़ रखी है| बताया जा रहा है राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने 2013 में वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को घर बैठाकर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को तरजीह दी थी| संघ को अपने इस कार्य में अपेक्षित सफलता मिली और मोदी ने देखते देखते देश की कमान संभाल ली| इस साल उन्होंने तीसरी बार देश के प्रधान मंत्री का पदभार संभाला है| भाजपा ने 2014 में  282 और  2019 में 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी| इस जीत का समूर्ण श्रेय मोदी को दिया गया| मगर 2024 के चुनावों में 240 सीटें मिलने के बाद मोदी के नेतृत्व पर सवाल उठने शुरू हो गए्| इस चुनाव में मोदी ने 400 पार का नारा दिया था| 

सरकार की बात करें तो मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने सरकार बनाने में सफलता हासिल की है| हालांकि मोदी की लोकप्रियता अभी भी कायम है और मोदी का कोई विकल्प हाल फिलहाल दूर दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है| मगर सियासत की फुलझड़ियां कभी बुझती नहीं है| राजनीतिक क्षेत्रों में कहा जा रहा है संघ ने अपनी दूरगामी नीतियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है| संघ ने कभी मोदी को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई टीका टिपण्णी नहीं की है| कई बार संघ प्रमुख और अन्य नेता देश की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपने बयान देते है जिसे कुछ लोग सरकार या मोदी से जोड़कर देखते है| 

मोदी की लोकप्रियता को लेकर कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सर्वे हो चुके हैं्| हाल ही के एक सर्वे में भाग लेने वाले लोगों में से 52.5 प्रतिशत लोगों ने प्रधानमंत्री के लिए अगली बार भी नरेंद्र मोदी का ही समर्थन किया है | वहीं मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर भी कई नामों पर सर्वे हुआ है| इसके साथ ही मीडिया में मोदी का उत्तराधिकारी कौन होगा इस पर चर्चा शुरू हो गई है| योगी आदित्यनाथ, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी का नाम लिया जाने लगा है| इसी बीच संघ के एक उच्च स्तरीय सूत्र ने शिवराज सिंह को मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में स्थापित करने के संकेत दिए है| शिवराज संघ के अनुशासित कार्यकर्त्ता और लोकप्रिय शासक के रूप में अपनी पहचान बनाये हुए है| संघ उनमें अपार संभावनाएं तलाश रहा है| कुछ सियासी समीक्षक इसे दूर की कोड़ी बता रहे है और कह रहे है मोदी 2029 के चुनाव का भी नेतृत्व करेंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है|  

गौतलब है जून 2013 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की और से मोदी को प्रधानमंत्री उम्मेदवार घोषित किया गया| नरेंद्र मोदी ने 2014 में और फिर 2019 में भारतीय जनता पार्टी की प्रभावशाली जीत का नेतृत्व किया| मोदी के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह है कि वह पहली बार विधायक के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री बने| इसी तरह वह पहली बार सांसद के रूप में सीधे भारत के प्रधान मंत्री बने| मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक 25 साल का बेमिसाल सफर पूरा करने वाली यह शख्सियत नरेन्द्र दामोदर दास मोदी आज ग्लोबल लीडर के रूप में अपनी पहचान कायम करने में सफल हुए है| मोदी ने कश्मीर में एक ध्वज, एक निशान और एक संविधान का जनसंघ के पितृ पुरुष का सपना साकार किया| मोदी ने अनेक ऐतिहासिक कार्यों को अंजाम देकर मोदी है तो मुमकिन है की अपनी छवि बनाई्| मोदी संघ के एक विनम्र स्वयं सेवक की तरह देश की नब्ज को पहचानने में सफल हुए्|

प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने अनेक गरीब कल्याण और विकास की योजनाओं का सञ्चालन किया जिनमें स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री उज्जवाला योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, गरीब कल्याण योजना, गरीब कल्याण योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के अलावा नमामि गंगे, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, सर्व शिक्षा अभियान, स्टैंड अप इंडिया आदि मुख्य है| कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने, अल्पसंख्यकों की कुप्रथा तीन तलाक का खात्मा, पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक, गरीब सवर्णों के लिए 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान और नागरिकता संशोधन कानून का ऐतिहासिक फैसला मोदी सरकार की विशेष उपलब्धि है|

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए