प्रज्ज्वल रेवन्ना को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

जांच दल ने प्रज्ज्वल की मेडिकल जांच के बाद उन्हें अदालत में पेश किया

प्रज्ज्वल रेवन्ना को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Photo: @iPrajwalRevanna X account

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। आपत्तिजनक वीडियो मामले में निलंबित जद (एस) नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

बता दें कि जन प्रतिनिधियों के लिए विशेष अदालत में प्रज्ज्वल रेवन्ना के मामले की सुनवाई शुरू हुई है। उन्हें न्यायमूर्ति केएन शिवकुमार के समक्ष पेश किया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते 33 वर्षीय प्रज्ज्वल को गुरुवार देर रात जर्मनी के म्यूनिख से लौटते ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर लगे आरोपों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल उनसे पूछताछ करेगा।

शहर की एक अदालत ने कहा कि रेवन्ना के वकीलों को हर दिन सुबह 9.30 से 10.30 बजे के बीच उनसे मिलने की अनुमति होगी।

मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जद (एस) सांसद के खिलाफ दर्ज तीन यौन उत्पीड़न मामलों में से पहले मामले में रेवन्ना की 15 दिन की हिरासत मांगी थी।

जांच दल ने प्रज्ज्वल की मेडिकल जांच के बाद उन्हें अदालत में पेश किया था।

गिरफ्तारी से पहले प्रज्ज्वल ने एक ​दुष्कर्म 'पीड़िता' के अपहरण के मामले में अग्रिम जमानत के लिए स्थानीय अदालत में याचिका दायर की थी।

जानकारी के अनुसार, प्रज्ज्वल की मां भवानी रेवन्ना से शनिवार को विशेष जांच दल पूछताछ करेगा।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!