न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद से इस्तीफा दिया!
न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा है
By News Desk
On
Photo: Calcutta High Court website
कोलकाता/दक्षिण भारत। न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद से इस्तीफा दे दिया। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा है और इसकी प्रतियां सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम को भेजी हैं।वे सुबह उच्च न्यायालय स्थित अपने कक्ष में आए, जिसके बाद इस्तीफा भेज दिया।
राजनीति में शामिल होने की अटकलों के बीच उनका दोपहर को प्रेस को संबोधित करने का कार्यक्रम है, जहां उनके अपनी भविष्य की योजनाओं का खुलासा करने की संभावना है।
न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने रविवार को घोषणा की थी कि वे 5 मार्च को इस्तीफा देंगे।
About The Author
Related Posts
Latest News
10 Mar 2026 10:21:27
समारोह को प्रोफेसर (डॉ.) अच्युत सामंत ने संबोधित किया


