... तो इस वजह से गिरा था नम्मा मेट्रो का पिलर!

प्रोफेसर चंद्र किशन जेएम ने कुछ बदलावों का सुझाव दिया है

... तो इस वजह से गिरा था नम्मा मेट्रो का पिलर!

सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने 27 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। यहां आउटर रिंग रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो पिलर गिरने से महिला और उसके बच्चे की मौत मामले में आईआईएससी बेंगलूरु के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने 27 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी, जिसमें कहा गया कि ज्वाइंट के बीच गैप था, जो दुर्घटना का कारण बना।

Dakshin Bharat at Google News
नुकसान का आकलन करते हुए विभाग के प्रोफेसर चंद्र किशन जेएम ने किसी ठेकेदार या इंजीनियर को दोष नहीं दिया है, लेकिन बीएमआरसीएल द्वारा लंबी संरचनाओं वाली ऐसी परियोजनाओं को लागू करने के लिए कुछ बदलावों का सुझाव दिया है। किशन ने बताया, चूंकि संरचना को 12 मीटर से अधिक लंबा होना था, इसलिए इसे 18 मीटर बनाने के लिए दो छड़ों को जोड़ना पड़ा।

उन्होंने कहा कि मेट्रो का पिलर उससे ऊंचा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पता चला है कि हेब्बल फ्लाईओवर के पास भी इसी तरह की योजना बनाई गई थी और किसी भी घटना की पुनरावृत्ति से बचने के लिए पूरी प्रक्रिया का पालन करने की ज़रूरत है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत के दोस्त इजराइल में भी जन्माष्टमी की धूम  भारत के दोस्त इजराइल में भी जन्माष्टमी की धूम
भक्तों ने ‘एलोहिम प्लस’ (गॉड प्लस) नामक नाटक का मंचन भी किया
केरल: त्रिशूर में खड़ी लॉरी से कार टकराई, 8 लोगों की मौत
सोशल मीडिया: सेवा का जरिया या झगड़े का मैदान?
अन्नदाताओं के साथ हम हैं, हिम्मत न हारें: डीके शिवकुमार
मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी
आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाज़त, अभी और परिपक्व होने की जरूरत है: मायावती
प्रधानमंत्री ने भू-तुल्यकालिक कक्षा से तस्वीरें लेने वाले पहले भारतीय उपग्रह के प्रक्षेपण की सराहना की