दहेज के मुद्दे को सामाजिक परिवर्तन के उद्देश्य से सशक्त ढंग से उठाएगा 'उधेड़बुन'

'अर्बन चौपाल' के नाटक 'उधेड़बुन' का मंचन 21 जुलाई को

दहेज के मुद्दे को सामाजिक परिवर्तन के उद्देश्य से सशक्त ढंग से उठाएगा 'उधेड़बुन'

मनोरंजन को सामाजिक संदेश के साथ जोड़कर इसे दर्शकों तक पहुंचाने की अनूठी कोशिश

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। विभिन्न शहरों में शानदार प्रदर्शन के बाद 'अर्बन चौपाल' 21 जुलाई को अपने नाटक 'उधेड़बुन' के साथ बीआईसी बेंगलूरु में आ रहा है। थिएटर ग्रुप की संस्थापक सदस्य वंदना दुगर ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि 'उधेड़बुन' एक ऐसा नाटक है, जिसमें दहेज के मुद्दे को सामाजिक परिवर्तन के उद्देश्य से सशक्त ढंग से उठाया गया है। ऐसे गंभीर सामाजिक मुद्दों की ओर ध्यान दिलाने के लिए रंगमंच में हास्य का प्रयोग बहुत प्रभावी हो सकता है। 

उन्होंने कहा कि हम मनोरंजन को सामाजिक संदेश के साथ जोड़कर इसे दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं, जिससे सार्थक चर्चाओं को बढ़ावा मिले।

वंदना ने नाटक के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि इसके निर्देशक और लेखक अमित सुथार हैं। इसका मंचन 21 जुलाई को बीआईसी, डोमलुर में होगा। शो का समय शाम 4 बजे से 7 बजे तक है। 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात