किसी छवि या इमेज में बंधना जरुरी नहीं समझतीं विद्या बालन

किसी छवि या इमेज में बंधना जरुरी नहीं समझतीं विद्या बालन

नई दिल्ली। ’’बेगम जान’’, ’’द डर्टी पिक्चर’’ और ’’इश्किया’’ जैसी महिला केंद्रित फिल्मों में अपनी अदाकारी के जरिए अपनी विशेष पहचान बनाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि अब उन्हें किसी इमेज, फिल्म अथवा रोल में बंधकर रहने की जरुरत नहीं है।अपनी आने वाली फिल्म ’’तुम्हारी सुलू’’ के प्रोमोशन के लिए दिल्ली आई विद्या ने एक भेंट के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा,ं पिछले कई वर्षों से लोगों के दिमाग में यह बात है कि मुझे ध्यान में रखकर फिल्म की कहानी लिखी जाती है। इसलिए मैं समझती हूं कि मुझे किसी इमेज, विशेष फिल्म अथवा रोल में बंधकर रहने की जरुरत नहीं है। मैं यह भी समझती हूं कि यह एक कलाकार के लिए लिमिट होगी। मैं हर प्रकार के रोल करना चाहती हूं। ’’सुलू’’ के किरदार के बारे में बताते हुए विद्या ने कहा कि इसमें उनका रोल फिल्म ’’घनचक्कर’’ में हाउसवाइफ की भूमिका से अलग है। उन्होंने कहा, सुलू पागल है, एक ऐसी किरदार है जो चुटकुलों पर सहजता से हंसती है और उसे यकीन है कि वह कुछ भी कर सकती है। मैं ऐसे कैरेक्टर को निभाना पसंद करती हूं। विद्या ने कहा, मैं जानती हूं कि लोग ’’सुलू’’ को पसंद करेंगे और कहानी में उसके कैरेक्टर को समझेंगे। मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी के हाल में दिए उस बयान, जिसमें कहा गया था कि अगर ’’अर्थ’’ फिल्म दोबारा बने तो इसमें विद्या बालन को लेना चाहिए , ’’परिणीता’’ फेम अभिनेत्री ने कहा, यह प्रशंसा है। मैं शबाना आजमी को पसंद करती हूं और ’’अर्थ’’ में उनकी भूमिका की कायल हूं। ’’अर्थ’’ की शबाना आजमी मेरे लिए बाइबिल है। मैं किसी भी तरह उनसे तुलना नहीं कर सकती।‘पहनावे में अपने इंडियन लुक के बारे में उन्होंने कहा, मैं भारतीय परिधान पसंद करती हूं। मैं इसमें अपने को सहज और सुंदर महसूस करती हूं। इसके पीछे कुछ सुनियोजित नहीं है। हाल में केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) की सदस्य नियुक्त विद्या ने सेंसरशिप के मुद्दे पर कहा,निजी तौर पर मुझे लगता है कि वयस्कों में सेल्फ-सेंसरशिप होनी चाहिए और इसे अपनी फिल्मों में भी अपनाना चाहिए। हमें निर्णय करना चाहिए कि हम क्या देखना चाहते हैं और क्या नहीं। विद्या ने कहा कि वह इंदिरा गांधी, मीना कुमारी और एम एस सुब्बालक्ष्मी की बायोपिक में भूमिका करना पसंद करेगी। उन्होंने कहा , ‘फिलहाल मैंने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है। मैं आराम करना चाहूंगी और यह देखना है कि आगे क्या करना है। टी-सीरिज और एल्लीपसिस इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित और सुरेश त्रिवेदी निर्देशित कामेडी-ड्रामा फिल्म ’’ तुम्हारी सुलू ’’ में विद्या की नाइट रेडियो जॉकी की भूमिका है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात