फेडरर और नडाल में घटा फासला

फेडरर और नडाल में घटा फासला

नई दिल्ली। शंघाई में अपना दूसरा शंघाई मास्टर्स खिताब जीतने वाले स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने विश्व के नंबर एक खिला़डी स्पेन के राफेल नडाल से अपना फासला कम कर लिया है जबकि तियानजिन में ढाई साल बाद अपना पहला खिताब जीतने वाली रूस की मारिया शारापोवा ने विश्व रैंकिंग में २९ स्थान की लंबी छलांग लगाई है।फेडरर का यह तीसरा शंघाई मास्टर्स और नडाल का दूसरा शंघाई मास्टर्स फाइनल था। फेडरर ने जहां दूसरी बार यह खिताब जीता वहीं नडाल पहली बार यह खिताब जीतने से दूर रह गए। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले नडाल के ९८७५ एटीपी अंक थे जबकि फेडरर के ७५०५ एटीपी अंक थे।नडाल को फाइनल में पहुंचने से ५९० अंक मिले। फेडरर के हिस्से में खिताब जीतने से १००० अंक आए। शंघाई मास्टर से पहले दोनों के बीच २३७० अंक का फासला था जो अब घटकर १९६० आ गया है। फेडरर ही अभी एकमात्र ऐसे खिला़डी हैं जो नडाल को इस सत्र का समापन नंबर एक के रूप में करने से रोक सकते हैं। चोट के कारण कोर्ट से बाहर चल रहे ब्रिटेन के एंडी मरे का तीसरा स्थान बना हुआ है जबकि शंघाई में सेमीफाइनल तक पहुंचे क्रोएशिया के मारिन सिलिच एक स्थान के सुधार के साथ चौथे नंंबर पर पहुंच गए हैं। इस बीच तियानजिन में खिताब जीतने वाली शारापोवा ने विश्व रैंकिंग में २९ स्थान की छलांग लगाई है और वह ५७वें नंबर पर पहुंच गई हैं। महिला रैंकिंग में रोमानिया की सिमोना हालेप और स्पेन की गरबाइन मुगुरूजा के शीर्ष दो स्थान बरकरार है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
अस्पताल दिवस समारोह भी मनाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'
कांग्रेस ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि- 'देश सदैव उनका ऋणी रहेगा'