रवि किशन को दिल के करीब मानते हैं मनोज तिवारी

रवि किशन को दिल के करीब मानते हैं मनोज तिवारी

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद और जाने माने अभिनेता मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन को अपने दिल के करीब मानते हैं। तिवारी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जब भी उन्हें किसी कार्यक्रम में बिहार आने का अवसर मिलता है तो उन्हें बेहद खुशी होती है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने उन्हें कामयाब बनाया है और उनकी ज़डें बिहार से जु़डी हुई हैं। मनोज तिवारी और रवि किशन काफी समय के बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। रवि किशन के साथ फिर से काम करने के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर तिवारी ने कहा, रवि किशन के साथ काम करने का अनुभव हमेशा से शानदार रहा है। हमने साथ में कई फिल्मों में काम किया है लेकिन गंगा जमुना सरस्वती और तू हमार हऊ मेरे दिल के बेहद करीब है।तिवारी ने कहा, मेरा मानना है मेरे और रवि किशन को लेकर अभी तक ऐसी फिल्म नहीं बनाई गई है जिसमें हम दोनों के किरदार पूरी तरह से निखर कर आ सके। इस दिशा में मैंने रवि किशन से बात की है। उम्मीद है कि जल्द ही हम ऐसी फिल्म लेकर लोगों के सामने आएंगे। मनोज तिवारी काफी समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। मनोज तिवारी फिल्म लखनऊ सेन्ट्रल में कैमियो किरदार निभाते नजर आएंगे। फरहान अख्तर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में रवि किशन की भी कैमियो भूमिका है। बताया जाता है कि इस फिल्म में फरहान अख्तर भोजपुरी गायक बनने की तम्मना भी रखते हैं और मनोज तिवारी का ब़डा प्रशंसक होने का दावा भी करते हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!