केंद्रीय मंत्री जोशी और मुख्यमंत्री बोम्मई ने 3600वें नंद घर का उद्घाटन किया

केंद्रीय मंत्री जोशी और मुख्यमंत्री बोम्मई ने 3600वें नंद घर का उद्घाटन किया

बोम्मई ने परोपकारी पहल के लिए वेदांता समूह को बधाई दी


बेंगलूरु/दक्षिण भारत। केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को राज्य के हावेरी जिले के लक्सर बाजार गांव में आयोजित समारोह में 3,600वें नंद घर का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान वेदांता के सौविक मजूमदार और कृष्ण रेड्डी मौजूद थे।

Dakshin Bharat at Google News
नंद घर अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की प्रमुख सीएसआर परियोजना है, जो प्राकृतिक संसाधन समूह वेदांता की परोपकारी शाखा है। इस उद्घाटन कार्यक्रम ने कर्नाटक में ऐसे 55 नंद घरों के विकास को भी चिह्नित किया गया।

इस अवसर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, ‘महिलाएं और बच्चे किसी भी राष्ट्र की आधारशिला हैं। इसलिए, यह अनिवार्य हो जाता है कि हम एक आत्मनिर्भर राष्ट्र के अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए उन्हें सक्षम और सशक्त बनाएं।’

उन्होंने कहा, ‘ग्रामीण परिदृश्य के बच्चों और महिलाओं के विकास और सशक्तीकरण को सक्षम करने वाली ऐसी प्रगतिशील परियोजनाओं को देखकर खुशी होती है।’

मुख्यमंत्री ने इस परोपकारी पहल के लिए वेदांता समूह को बधाई दी।

बता दें कि भारत के 13 राज्यों में कुल 3,600 नंद घर सतत विकास कार्यक्रम चला रहे हैं। ये बिजली, वाटर प्यूरीफायर, स्वच्छ शौचालय और स्मार्ट टेलीविजन सेट के लिए सौर पैनलों से लैस हैं। इस तरह ये स्थानीय समुदायों के लिए मॉडल संसाधन केंद्र बन गए हैं।

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘वेदांता का नंद घर सराहनीय पहल है, जो समुदायों को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहा है। यह देखना बहुत ही आशाजनक है कि भारत के सबसे बड़े खनन और संसाधन समूह में से एक ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के विकास पर इतना ध्यान केंद्रित कर रहा है।’

मंत्री ने कहा, ‘मेरा मानना है कि ये केंद्र आने वाले वर्षों में समुदाय के लिए फायदेमंद साबित होंगे, जिससे देश में महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास के हमारे संयुक्त दृष्टिकोण को प्राप्त किया जा सकेगा।’

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download