हेब्बालकर की टिप्पणी से उनका असली चेहरा दिखा : सिम्हा

हेब्बालकर की टिप्पणी से उनका असली चेहरा दिखा : सिम्हा

हुब्बल्ली। बेलगावी के महाराष्ट्र में विलय पर प्रदेश कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष लक्ष्मी हेब्बालकर द्वारा दिए गए विवादित बयान पर आपत्ति जताते हुए प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य प्रताप सिम्हा ने शुक्रवार को कहा कि हेब्बालकर का महाराष्ट्र समर्थित बयान देना उनके असली चेहरे को उजागर करता है। हुब्बल्ली में संवाददाताओं से बात करते हुए सिम्हा ने कहा कि कांग्रेस नेता, विशेषकर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव सहित अन्य नेताओं द्वारा भाजपा पर निरर्थक आरोप लगाया गया कि देश पर जबरन हिन्दी को थोपा जा रहा है। अब कांग्रेस नेताओं को चाहिए कि वह हेब्बालकर के मुद्दे पर अपनी राय स्पष्ट करें जो न सिर्फ बेलगावी को महाराष्ट्र में शामिल करने का समर्थन करती हैं बल्कि जय महाराष्ट्र का नारा लगाया। सिम्हा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय एकता के लिए ख़डी है और राष्ट्रीय एकता को ब़ढावा देने के लिए त्रिभाषायी नीति के प्रति अपनी वचनबद्धता व्यक्त की है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए लोगों की भावनाओं से खेल रही है। राज्य के वन मंत्री रामनाथ रई को गृहमंत्री का प्रभार देने की अटकलों के जवाब में सिम्हा ने कहा कि यह चोर के हाथ में खजाने की चाबी सौंपने के समान है। उन्होंने आरोप लगाया कि रई ने राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए तटीय क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा को ब़ढावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि अगर रई को गृह मंत्रालय दिया जाता है तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय होगा।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
अस्पताल दिवस समारोह भी मनाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'
कांग्रेस ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि- 'देश सदैव उनका ऋणी रहेगा'