गुरुग्राम के 5 स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले

कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया

गुरुग्राम के 5 स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले

Photo: PixaBay

चंडीगढ़/दक्षिण भारत। गुरुग्राम में कम से कम पांच निजी स्कूलों को मंगलवार को बम की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए, लेकिन अधिकारियों द्वारा की गई पूरी जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

Dakshin Bharat at Google News
धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत स्कूल परिसर में पहुंच गई। गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, 'विस्तृत जांच के बाद स्कूल परिसर की तलाशी ली गई। उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।' उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

बता दें कि हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कई स्कूलों को हाल के महीनों में इसी तरह के बम की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए हैं। हालांकि, सभी धमकियां झूठी साबित हुईं।

बिहार: बेगूसराय सिविल कोर्ट को बम की धमकी

बिहार के बेगूसराय जिले के सिविल कोर्ट को सोमवार को बम की धमकी मिली थी। इस धमकी से कोर्ट परिसर के भीतर और बाहर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने कहा, 'सुबह कोर्ट अधिकारियों को ईमेल के जरिए बम की धमकी प्राप्त हुई।' हालांकि बाद में जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download