मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन
On
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन
भोपाल/भाषा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का बुधवार सुबह यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गौर 89 साल के थे।
‘नर्मदा अस्पताल’ के निदेशक डॉक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से गौर का निधन हो गया। वे वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे।भाजपा के वरिष्ठ नेता गौर 2004-2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने अपनी परंपरागत गोविंदपुरा विधानसभा सीट से 10 बार चुनाव जीता था। गौर का जन्म दो जून 1930 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
09 Dec 2025 16:29:49
Photo: BYVijayendra FB Page


