आने वाले वर्ष राजस्थान के विकास के वर्ष होंगे: नितिन नवीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ग्राम विकास रथ यात्रा को संबोधित किया

आने वाले वर्ष राजस्थान के विकास के वर्ष होंगे: नितिन नवीन

Photo: @BJP4India X account

जयपुर/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को यहां ग्राम विकास रथ यात्रा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में राजस्थान को भाजपा की सरकार ने नई रफ्तार और नई उड़ान दी है।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा कि राजस्थान जो अपने गौरवशाली इतिहास और शौर्य के लिए जाना जाता है, उसमें किसानों की आय को कैसा दोगुना किया जाए और किसानों को कैसे समृद्ध किया जाए, इस क्षेत्र में आपकी सरकार ने लगातार काम किया है।

नितिन नवीन ने कहा कि उस दिशा में आज एक एक बड़ा कदम आपने उठाया है। अपने दो वर्षों के कार्यकाल में आपने जिस प्रकार से हर क्षेत्र और हर विभाग में सरकार के माध्यम से विकास को रफ्तार दी है, उसके लिए मैं आप सबको बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा कहते हैं कि गांव के विकास से ही विकास की असली रफ्तार पता चलती है। हमारे विचार पुरुष दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचानी हैं, वही अंत्योदय है। उनकी अंत्योदय की इस कल्पना को प्रधानमंत्री मोदी लगातार साकार करने में लगे हैं।

उसी प्रकार से आपने भी इसमें अपना योगदान दिया है। आपकी सरकार ने पिछले दो वर्षों में अंत्योदय की दृष्टि से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचाने के लिए काम किया है। इसके लिए मैं आपको बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

नितिन नवीन ने कहा कि मैं मानता हूं कि यह उड़ान आपके संकल्प की द्योतक है। संकल्प के साथ जिस प्रकार आपकी सरकार आगे बढ़ रही है, हम इस बात से आश्वस्त हैं कि आने वाले वर्ष राजस्थान के विकास के वर्ष होंगे।

नितिन नवीन ने कहा कि आपने यहां निवेश के लिए बड़े अवसर उत्पन्न किए हैं। आप राइजिंग राजस्थान शिखर सम्मेलन करके निवेश के बड़े अवसर यहां लाए हैं। इससे यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। हमारे युवा केवल रोजगार पाने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। इसके लिए आपकी सरकार निरंतर काम कर रही है।

नितिन नवीन ने कहा कि आज शुरू हो रही इस ग्राम विकास रथ यात्रा से हर विधानसभा में विकास योजनाओं के विषय में जागरूकता फैलेगी और लोगों को योजनाओं की जानकारी मिलेगी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download