गुरुग्राम के 5 स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले
कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया
By News Desk
On
Photo: PixaBay
चंडीगढ़/दक्षिण भारत। गुरुग्राम में कम से कम पांच निजी स्कूलों को मंगलवार को बम की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए, लेकिन अधिकारियों द्वारा की गई पूरी जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।
धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत स्कूल परिसर में पहुंच गई। गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, 'विस्तृत जांच के बाद स्कूल परिसर की तलाशी ली गई। उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।' उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।बता दें कि हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कई स्कूलों को हाल के महीनों में इसी तरह के बम की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए हैं। हालांकि, सभी धमकियां झूठी साबित हुईं।
बिहार: बेगूसराय सिविल कोर्ट को बम की धमकी
बिहार के बेगूसराय जिले के सिविल कोर्ट को सोमवार को बम की धमकी मिली थी। इस धमकी से कोर्ट परिसर के भीतर और बाहर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने कहा, 'सुबह कोर्ट अधिकारियों को ईमेल के जरिए बम की धमकी प्राप्त हुई।' हालांकि बाद में जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
Tags: email threat bomb threat email emergency response school safety india crime news chandigarh news security alert india india news today trending news india threat alert school security safety first school emergency school lockdown gurugram news bomb threat gurugram private schools gurugram police alert gurugram police gurugram updates gurugram schools education news india city news gurugram school threat news gurugram incidents public safety gurugram gurugram headlines latest news gurugram gurugram crime child safety gurugram
About The Author
Related Posts
Latest News
10 Mar 2026 13:58:28
Photo: Netanyahu FB Page


