एसआईआर मामला: ममता बनर्जी ने लोकतंत्र बचाने के लिए उच्चतम न्यायालय से अपील की

बंगाल को निशाना बनाए जाने और लोगों को कुचले जाने का आरोप लगाया

एसआईआर मामला: ममता बनर्जी ने लोकतंत्र बचाने के लिए उच्चतम न्यायालय से अपील की

Photo: MamataBanerjeeOfficial FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष एसआईआर में हस्तक्षेप करने के लिए उच्चतम न्यायालय से अपील की, ताकि 'लोकतंत्र को बचाया जा सके।' उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य को निशाना बनाया जा रहा है और उसके लोगों को बुलडोज़ किया जा रहा है।

Dakshin Bharat at Google News
शीर्ष न्यायालय ने ममता बनर्जी की याचिका और उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए उन तर्कों पर संज्ञान लिया, जो किसी कार्यरत मुख्यमंत्री द्वारा उसके समक्ष बहुत कम ही रखे जाते हैं, और कहा कि 'वास्तविक व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में बने रहने चाहिएं।'

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत तथा न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने नोटिस जारी किए और उनकी याचिका पर चुनाव आयोग तथा पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से 9 फरवरी तक जवाब मांगा।

'पश्चिम बंगाल को निशाना बनाया जा रहा है?' — बनर्जी ने आरोप लगाया और सवाल किया कि असम में वही मानदंड क्यों लागू नहीं किए गए? 
 
मुख्यमंत्री ने कहा, 'वे पश्चिम बंगाल को निशाना बनाकर उसके लोगों को कुचलना चाहते हैंं? पीठ ने उन्हें अपने वकील और वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान की दलीलों को पूरक रूप से रखने की अनुमति दी थी।

उन्होंने पीठ से न्याय की मांग करते हुए कहा, 'हमें कहीं भी न्याय नहीं मिल रहा है। मैंने चुनाव आयोग को छह पत्र लिखे हैं।
 
सुनवाई के अंत में, बनर्जी ने बहस का अवसर देने के लिए पीठ के प्रति आभार व्यक्त किया और उससे 'लोकतंत्र को बचाने' का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री बनर्जी ने राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती दी है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अमेज़न और आईआईटी रूड़की ने की साझेदारी, कृषि अवशेषों से विकसित होंगे पैकेजिंग समाधान अमेज़न और आईआईटी रूड़की ने की साझेदारी, कृषि अवशेषों से विकसित होंगे पैकेजिंग समाधान
फोटो: अमेज़न और आईआईटी रूड़की के फेसबुक पेजों से।
एसआईआर मामला: ममता बनर्जी ने लोकतंत्र बचाने के लिए उच्चतम न्यायालय से अपील की
जम्मू-कश्मीर: जैश के टॉप कमांडर समेत 2 पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर
ममता सरकार बदले की राजनीति के कारण प. बंगाल में केंद्र की योजनाएं लागू नहीं कर रही: भाजपा सांसद
भारत अब रूसी तेल नहीं खरीदेगा, अमेरिका में 500 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा: व्हाइट हाउस
जयशंकर और रुबियो ने व्यापार समझौते का स्वागत किया
प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति कब?