प. बंगाल: चोपड़ा और कूचबिहार की घटनाओं के विरोध में भाजपा की महिला विधायकों ने किया प्रदर्शन
उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में एक जोड़े पर हमले का वीडियो वायरल हुआ था
By News Desk
On
Photo: agnimitra.in FB page
कोलकाता/दक्षिण भारत। भाजपा की चार महिला विधायकों ने उत्तर दिनाजपुर जिले में एक जोड़े की पिटाई और कूचबिहार में एक महिला के साथ कथित अत्याचार के विरोध में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन पश्चिम बंगाल विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।
भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल और तीन अन्य विधायकों ने दोनों घटनाओं में शामिल लोगों को सजा देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में कथित संबंधों को लेकर एक जोड़े पर हमले का वीडियो रविवार को वायरल हुआ था।
पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी तजमुल उर्फ जेसीबी को गिरफ्तार कर लिया।
भाजपा ने आरोप लगाया कि आरोपी चोपड़ा विधायक हमीदुल इस्लाम का करीबी है।
तृणकां ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पार्टी ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती है।
कूचबिहार जिले के माथाभांगा में 25 जून को भाजपा की एक महिला नेता को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर प्रताड़ित किया गया।
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Mar 2026 11:54:00
Photo: @Khamenei_fa X account


