प. बंगाल: चोपड़ा और कूचबिहार की घटनाओं के विरोध में भाजपा की महिला विधायकों ने किया प्रदर्शन

उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में एक जोड़े पर हमले का वीडियो वायरल हुआ था

प. बंगाल: चोपड़ा और कूचबिहार की घटनाओं के विरोध में भाजपा की महिला विधायकों ने किया प्रदर्शन

Photo: agnimitra.in FB page

कोलकाता/दक्षिण भारत। भाजपा की चार महिला विधायकों ने उत्तर दिनाजपुर जिले में एक जोड़े की पिटाई और कूचबिहार में एक महिला के साथ कथित अत्याचार के विरोध में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन पश्चिम बंगाल विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।

Dakshin Bharat at Google News
भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल और तीन अन्य विधायकों ने दोनों घटनाओं में शामिल लोगों को सजा देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में कथित संबंधों को लेकर एक जोड़े पर हमले का वीडियो रविवार को वायरल हुआ था।

पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी तजमुल उर्फ ​​जेसीबी को गिरफ्तार कर लिया।

भाजपा ने आरोप लगाया कि आरोपी चोपड़ा विधायक हमीदुल इस्लाम का करीबी है।

तृणकां ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पार्टी ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती है।

कूचबिहार जिले के माथाभांगा में 25 जून को भाजपा की एक महिला नेता को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर प्रताड़ित किया गया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है