मोदी सरकार 3.0 में किसे मिला कौनसा मंत्रालय? पूरी सूची यहां है

कुछ मंत्रियों के मंत्रालय नहीं बदले गए हैं

मोदी सरकार 3.0 में किसे मिला कौनसा मंत्रालय? पूरी सूची यहां है

Photo: narendramodi FB page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। मोदी सरकार 3.0 में शामिल हुए मंत्रियों को सोमवार को मंत्रालय आवंटित किए गए। अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, डॉ. एस जयशंकर पीयूष गोयल और अश्विनी वैष्णव के मंत्रालय बरकरार रखे गए हैं।

नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री और इनके प्रभारी: कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय; परमाणु ऊर्जा विभाग; अंतरिक्ष विभाग; सभी महत्त्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे; और अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हैं।

कैबिनेट मंत्री

1. राजनाथ सिंह: रक्षा मंत्री

2. अमित शाह: गृह मंत्री; सहकारिता मंत्री

3. नितिन गडकरी: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री

4. जेपी नड्डा: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री; रसायन और उर्वरक मंत्री

5. शिवराज सिंह चौहान: कृषि और किसान कल्याण मंत्री; ग्रामीण विकास मंत्री

6. निर्मला सीतारमण: वित्त मंत्री; कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री

7. डॉ. एस जयशंकर: विदेश मंत्री

8. मनोहर लाल: आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री; बिजली मंत्री

9. एचडी कुमारस्वामी: भारी उद्योग मंत्री; इस्पात मंत्री

10. पीयूष गोयल: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री

11. धर्मेंद्र प्रधान: शिक्षा मंत्री

12. जीतनराम मांझी: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री

13. राजीव रंजन सिंह: पंचायती राज मंत्री; मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री

14. सर्बानंद सोनोवाल: बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री

15. डॉ. वीरेंद्र कुमार: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

16. किंजरापु राममोहन नायडू: नागरिक उड्डयन मंत्री

17. प्रह्लाद जोशी: उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री; नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री

18. जुएल ओराम: जनजातीय मामलों के मंत्री

19. गिरिराज सिंह: कपड़ा मंत्री

20. अश्विनी वैष्णव: रेल मंत्री; सूचना और प्रसारण मंत्री; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री।

21. ज्योतिरादित्य सिंधिया: संचार मंत्री; तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री

22. भूपेंद्र यादव: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री

23. गजेंद्र सिंह शेखावत: संस्कृति मंत्री; और पर्यटन मंत्री

24. अन्नपूर्णा देवी: महिला और बाल विकास मंत्री

25. किरेन रिजिजू: संसदीय मामलों के मंत्री; और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री

26. हरदीप सिंह पुरी: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री

27. डॉ. मनसुख मंडाविया: श्रम और रोजगार मंत्री; और युवा मामले और खेल मंत्री

28. जी किशन रेड्डी: कोयला मंत्री; और खान मंत्री

29. चिराग पासवान: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री

30. सीआर पाटिल: जल शक्ति मंत्री

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News