अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने के अनुरोध पर केजरीवाल को लगा झटका

उच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया

अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने के अनुरोध पर केजरीवाल को लगा झटका

Photo: @ArvindKejriwal X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। उच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली आबकारी नीति मामले में चिकित्सा आधार पर उनकी अंतरिम जमानत को सात दिनों के लिए बढ़ाने की याचिका पर तत्काल सुनवाई के अनुरोध को स्वीकार करने से इन्कार कर दिया।

Dakshin Bharat at Google News
रजिस्ट्री ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के पिछले आदेश में उन्हें नियमित जमानत के लिए निचली अदालत में जाने की स्वतंत्रता दी गई थी। उच्चतम न्यायालय ने 10 मई को केजरीवाल को लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए एक जून तक अंतरिम जमानत दी थी और दो जून को आत्मसमर्पण करने को कहा था।

इससे पहले, मंगलवार को उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में चिकित्सा आधार पर केजरीवाल की अंतरिम जमानत को सात दिन के लिए बढ़ाने की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार कर दिया था।

न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की अवकाश पीठ ने कहा कि केजरीवाल की अर्जी को सूचीबद्ध करने पर भारत के मुख्य न्यायाधीश फैसला लेंगे।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए